जब सच सामने आये तो अपने परिवारों से भी नज़रे न मिला पाओ : सत्ता के नशे में किसी को नीचा दिखाने के जुनून में ऐसा न हो जाये – स्वाति मालीवाल ने बोला जोरदार हमला

by

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेहद करीबी और आप पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर पूरे देश की राजनीति में हलचल मची हुई है। भारतीय जनता पार्टी जहां एक ओर स्वाति के साथ सीएम आवास में हुई मारपीट के मामले में अरविंद केजरीवाल को गुनाहगार मान रही है और उनसे मुख्यमंत्री मंत्री पद छोड़ने की मांग कर रही है ।

राज्यसभा सांसद बनने से पहले स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख भी रह चुकी हैं। वहीं दिल्ली मुख्यमंत्री के आवास पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में पुलिस ने आरोपी विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अब मालीवाल ने एक्स पर लिखा कि “कल से दिल्ली के मंत्री झूठ फैला रहे है कि मुझपे भ्रष्टाचार की एफआईआर हुई है इसलिए BJP के इशारे पर मैंने ये सब किया। यह एफआईआर 8 साल पहले 2016 में हो चुकी थी जिसके बाद मुझे मुख्यमंत्री और एलजी दोनों ने दो बार और महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया। केस पूरी तरह फर्जी है जिस पर 1.5 साल से माननीय हाईकोर्ट ने स्टे लगाया हुआ है। जिन्होंने माना है कि पैसे का कोई लेन देन नहीं हुआ है।

बिभव कुमार के ख़िलाफ़ कंप्लेंट देने तक मैं इनके हिसाब से “लेडी सिंघम” थी और आज भाजपा एजेंट बन गई ? पूरी ट्रोल आर्मी मुझपे लगा दी गई सिर्फ़ इसलिए क्योंकि मैंने सच बोला। पार्टी के सभी लोगों को फ़ोन करके बोला जा रहा है स्वाति की कोई पर्सनल वीडियो है तो भेजो, लीक करनी है।

मेरे रिश्तेदारों की गाड़ियों के नंबर से उनकी डिटेल्स ट्वीट करवाकर उनकी जान ख़तरे में डाल रहे हैं। ख़ैर, झूठ ज़्यादा देर तक टिक नहीं पाता है। पर सत्ता के नशे में किसी को नीचा दिखाने के जुनून में ऐसा न हो जाये की जब सच सामने आये तो अपने परिवारों से भी नज़रे न मिला पाओ।
तुम्हारे हर फैलाए झूठ के लिए तुम्हें कोर्ट लेके जाऊँगी! मालीवाल ने आगे कहा- मैं बिभव कुमार के खिलाफ कंप्लेंट देने तक इनके हिसाब से ‘लेडी सिंघम’ थी और आज भाजपा की एजेंट बन गई? मालिवाल ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा दिल्ली के मंत्री कल से झूठ फैला रहे हैं कि मुझपे भ्रष्टाचार की एफआईआर दर्ज की गई है इस वजह से मैंने भाजपा के इशारे पर यह सब किया है। मैं बता देना चाहती हूं कि यह एफआईआर 8 साल पहले 2016 में हुई थी। इसके बाद मुझे सीएम केजरीवाल और एलजी दोनों ने दो बार और महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया। यह केस पूरी तरह फर्जी है। इस पर माननीय हाईकोर्ट ने डेढ़ साल से स्टे लगाया है. हाईकोर्ट ने माना है कि पैसे का कोई लेन-देन नहीं हुआ है ।

स्वाति ने लगाया है ये आरोप : स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को सीएम आवास पर अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की। स्वाति ने इस मामले में 16 मई की दोपहर को बिभव के खिलाफ FIR दर्ज कराया। जिसमें आरोप लगाया है कि वो पीरियड में थी लेकिन तब भी बिभव ने उनके सीने और पेट पर लात मारी। उन्हें 7-8 थप्पड़ मारे गए। स्वाति ने सिविल लाइंस थाना में बिभव के खिलाफ धारा 32, 506, 509 और 354 के तहत FIR दर्ज कराई थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पधर में एसडीएम सुरजीत सिंह ने फहराया तिरंगा : पुलिस, होमगार्ड तथा एनसीसी, एनएसएस की टुकडियों ने प्रस्तुत किया भव्य मार्च पास्ट, एसडीएम ने ली सलामी

पधर 26 जनवरी : उपमंडल पधर का 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर के प्रांगण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेहद संवेदनशील होती है किशोरावस्था, सही जानकारी के अभाव में बच्चे अपना सकते हैं गलत आदतें : डीसी कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल

महीने के दो शनिवार जिला के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी छात्र-छात्राओं को करेंगे जागरूक धर्मशाला, 16 सितम्बर। स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को मानसिक और भावनात्मक रूप मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिला चम्बा में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण 2025 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त...
article-image
पंजाब

दुष्कर्म पीड़िता संग मां को सड़क पर पीटा : पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से महज 50 मीटर की दूरी पर घटित, इलाके में सनसनी

लुधियाना :  लुधियाना से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां को सड़क पर घसीटकर बेरहमी से पीटा गया।यह घटना फिरोजपुर रोड पर स्थित पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!