जमीन विवाद में भतीजे ने साथियों संग चाकू घोंपकर अपने चाचा की कर दी हत्या : भतीजा गिरफ्तार, तीन साथी अभी फरार

by

जालंधर: पंजाब के जालंधर के शाहकोट कस्बे के पास जमीन विवाद में भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है और उसके तीन साथी अभी फरार हैं। पुलिस जल्द ही गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी। चाचा लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खा (65) की हत्या के बाद से आरोपी अपने परिवार के साथ फरार था। गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद परिवार ने आरोपियों का अंतिम संस्कार कर दिया था।

आपको बता दे कि लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खा का अपने बड़े भाई के बेटों से जमीन विवाद चल रहा था। भतीजा जसविंदर सिंह चाचा लखवीर सिंह को खेतों में पानी लगाने और कुएं पर जाने से रोकता था। जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच केस भी चल रहा था। कल सुबह करीब 10 बजे लखवीर सिंह खेतों में घूम रहा था, तभी अचानक मक्के के खेत से निकल रहे उसके भतीजों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी भतीजे ने उस पर चाकू से कई वार कर उसे घायल कर दिया।

घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जब गांव वालों ने लक्खा को घायल अवस्था में देखा तो तुरंत परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद लक्खा को उपचार के लिए शाहकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान लखवीर सिंह की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने भतीजे तीर्थ राम व सरबजीत (दोनों), उनकी मां इंद्रजीत कौर व सुखजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री कृष्ण अष्टमी के उपलक्ष्य में एक शाम कान्हा के नाम कार्यक्रम 16 अगस्त को आयोजित किया जाएगा : महंत पवन कुमार दास

इस कार्यक्रम में भजन गायिका सोनिया लाडी शर्मा और राजमणि शर्मा भगवान की महिमा का गुणगान करेंगे/महंत पवन कुमार दास होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव पट्टी के प्राचीन ठाकर द्वारा में श्री...
article-image
पंजाब

दर्दनाक हादसा : पांच लोगों की मौत, लोहड़ी समारोह में भाग लेने के बाद आल्टो कार से घर लौट रहा था परिवार

सुनाम : पंजाब के सुनाम में को एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। लोहड़ी समारोह में भाग लेने के बाद आल्टो कार से घर लौट रहा परिवार हादसे की...
article-image
पंजाब

श्री चरण छो गंगा सचखंड साहिब में नाम बाणी सुन संगत हुई निहाल : राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा ने संगत को आदि धर्म से जोड़ा

गढ़शंकर : भादों माह के पहले रविवार को श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म अस्थान श्री चरण छो गंगा सचखंड श्री खुरलागढ़ साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सतगुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद...
article-image
पंजाब

प्रवासियों द्वारा दिन प्रतिदिन की जा रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर बिभिन्न संगठनों दुआरा गढ़शंकर में विद्रोह/जागरूकता मार्च निकाला

गढ़शंकर l गढ़शंकर के बंगा चौक पर सभी समाजसेवी, धार्मिक, बुद्धिजीवी और स्थानीय निवासियों ने प्रवासियों द्वारा की जा रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर विद्रोह/जागरूकता मार्च निकाला जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग...
Translate »
error: Content is protected !!