जयराम सरकार ने 5 सालों के दौरान शिक्षा को बर्बाद किया : सिसौदिया

by

शिमला ।    दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जयराम सरकार पर भ्रष्टाचार एवं शिक्षा का पतन करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक मंत्री पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मंत्री के बेटे की शादी हुई है। मंत्री बनने से पहले तक वह दो कमरों के मकान में रहता था। मंत्री बनने के बाद बेटे की शादी की दिल्ली से लेकर शिमला तक 10-10 बड़ी बड़ी रिसेप्शन दी जाती है। उन्होंने सवाल किया कि मंत्री के पास इतना पैसा कहा से आया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनावों में शिक्षा के मुद्दे प्रमुखता से उठाएगी।

शिमला में मंगलवार को मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल में थोक में उद्योग स्थापित किए गए लेकिन प्रदेश का विकास नहीं हुआ। क्योंकि उद्योगों का पैसा यदि प्रदेश के विकास पर खर्च किया होता तो सरकार के पास आज स्कूल खोलने के लिए बजट की कमी नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगों का पैसा भाजपा नेता ले गए हैं।
सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल की जनता ने कांग्रेस भाजपा को इतने साल दे दिए है। इस बार पांच साल ‘आप’ को देकर देखें। प्रदेश के स्कूलों की तस्वीर बदल दी जाएगी। जैसे स्कूल दिल्ली में बनाए गए हैं. हिमाचल में भी वैसे मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘आप’ के आने के बाद पहली बार चुनाव में शिक्षा को लेकर बातें होने लगी है।
उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने 5 सालों के दौरान शिक्षा को बर्बाद किया है। यही वजह है कि 2015 में सरकारी स्कूलों में 10 लाख बच्चे पढ़ते थे। आज इनकी संख्या 8 लाख रह गई है। दूसरी तरफ दिल्ली है जहां बड़े बड़े प्राइवेट स्कूलों से बच्चे निजी स्कूलों में आ रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दुनिया के विकसित देशों के शिक्षण संस्थानों में अपने प्रिंसिपल को भेजकर ट्रेनिंग दिलवाई। इससे दिल्ली के स्कूलों का वातावरण बदला और आज दिल्ली के स्कूल निजी स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी का बड़ा फैसला : जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाएं की गई खत्म इन

अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अंतरिम समिति की आज हुई बैठक में तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के संबंध में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट को स्वीकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम नेत्रा मेती ने की पालमपुर की यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक

एएम नाथ।  पालमपुर, 12 जून :- उपमंडल पालमपुर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव का सामना करने का साहस नहीं…बिहार में झूठ बोल रहे सीएम : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश आपदा से जूझ रहा है। मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर फायरिंग मामला : पूर्व एमएलए बंबर ठाकुर पर गोली चलाने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, उगले कई राज : 4 शूटरों की हुई पहचान

एएम नाथ । बिलासपुर l पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चार में से एक शूटर सागर पुत्र कुलदीप को दिल्ली...
Translate »
error: Content is protected !!