जलवायु परिवर्तन व विकास मॉडल को लेकर मानसून सत्र में व्यापक चर्चा को लेकर आशा व्यक्त :चंबा के विकास में महत्वपूर्ण होगी चंबा-चुवाड़ी सुरंग : कुलदीप सिंह पठानिया

by

जन समस्याओं के समाधान में प्राथमिकता रखें अधिकारी
डलहौजी, 31 अगस्त : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग आकांक्षी ज़िला चंबा को विकासात्मक गतिविधियों के लिहाज से विकसित होने के साथ-साथ लोगों को आर्थिक तौर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए भी एक बेहतर अवसर उपलब्ध करवाएगी ।
वे आज विश्रामगृह डलहौजी में जन समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे।
कुलदीप सिंह पठानिया कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सुरंग नेटवर्क को विस्तार देने के लिए राज्य सरकार ने भुबू जोत, भावा- पिन घाटी तथा चंबा-चुवाड़ी सुरंग को विशेष प्राथमिकता प्रदान की है।
ज़िला में साहसिक, धार्मिक, नैसर्गिक पर्यटन की मौजूद अपार संभावनाओं, उत्कृष्ट हस्तकला कृतियों तथा जैविक कृषि एवं बागवानी उत्पादों को भी और बल मिलेगा।
साथ में उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग के निर्माण कार्यों को वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पूरा करना सुनिश्चित बनाया जाएगा ।
प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के चलते हुए भारी नुकसान को लेकर बातचीत के दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं से जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सभी सदस्य हिमाचल प्रदेश में विकास मॉडल, प्राकृतिक आपदा से बेघर हुए लोगों को सुरक्षित आवासीय भूमि उपलब्ध करवाने तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर व्यापक चर्चा करेंगे ऐसी आशा है ।
इस दौरान लोगों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं का विधानसभा अध्यक्ष ने समाधान किया । शेष मांगों को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के लिए प्रेषित किया ।
उन्होंने उप मंडलीय प्रशासन को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्राथमिकता रखते हुए आवश्य कार्रवाई के भी निर्देश दिए ।
सदस्य निदेशक मंडल हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक राम सिंह चम्बियाल,उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाड़क, एसडीएम अनिल भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर सिंह पठानिया, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, तहसीलदार रमेश चौहान, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जैविक खेती के लिए युवाओं को किया जा रहा प्रेरित : मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल

पालमपुर में प्रगतिशील महिला किसानों को किया सम्मानित धर्मशाला, 15 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने आज कृषि विश्वविधालय पालमपुर में महिला किसान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बलदेव ठाकुर दी भुंतर क्षेत्र डिपो होल्डर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली संगठन के अध्यक्ष।

एएम नाथ। भुंतर :  आज भुंतर में दी भुंतर क्षेत्र डिपो होल्डर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली संगठन संख्या नवम्बर 182 के चुनाव करवाये गए जिसमे  पूर्ब प्रधान टशी नुर्बु नेगी की अध्यक्षता में   बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा के नुकसान की भरपाई के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान की आवश्यकता : जयराम ठाकुर

आपदा से हुए नुकसान के मूल्यांकन के बाद दिल्ली जाकर करेंगे निवेदन एएम नाथ। मंडी : आपदा में हुए नुकसान का आकलन करने रविवार को थुनाग आ रहे अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल के दौरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए तैनात रहेंगी 51 टीमें

हमीरपुर 18 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना के लिए जिले भर में 51 टीमें तैनात की गई हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!