जस्टिस अजय मोहन गोयल ने किया लाईब्रेरी बुक हब में अधोसंरचना स्तरोनयन एवं आधुनिकीकरण कार्य का लोकार्पण

by
सोलन :  पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन में स्थापित ‘लाईब्रेरी बुक हब’ में अधोसंरचना स्तरोनयन एवं आधुनिकीकरण कार्य का हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल आज यहां लोकार्पण किया।
                       इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने कहा कि यह लाईब्रेरी बुक हब युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।
उन्होंने आशा जताई कि इस पुरस्तकालय से ज्ञान प्राप्त कर प्रतिस्पर्धा के दौर में कठिन परिश्रम से युवा उच्च स्थान प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि दूर दराज के क्षेत्र में जहां पुस्तकालय की सुविधा नहीं है वहां पुस्तकालय खुलवाने के लिए माननीय उच्च न्यायायल से आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
                                       अजय मोहन गोयल ने इस अवसर पर रोटरी क्लब सोलन की पुस्तक ‘न्यूज़लेटर ऑफ रोटरी सोलन’ का विमोचन भी किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश के शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने इस अवसर पर कहा कि लाईब्रेरी के जीर्णाेद्धार एवं मुरम्मत के लिए राजा राम मोहन राय लाईब्रेरी फाउडेंशन से 02.23 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत है। इस योजना के तहत एक करोड़ रुपए डिजिटल व आधुनिक अधोसंरचना विकास तथा 20 लाख रुपए दिव्यांग बच्चों को लाईब्रेरी का लाभ पहुंचाने का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि सोलन स्थित लाईब्रेरी बुक हब में लगभग 1.30 लाख पुस्तकें युवाओं को पढ़ने के लिए उपलब्ध है। भविष्य में लाईब्रेरी का दायरा बढ़ाने पर भी कार्य किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक बच्चों को पढ़ने के लिए जगह उपलब्ध हो सके।
राकेश कंवर ने कहा कि अब तक लाईब्रेरी बुक हब से पढ़कर 1500 से अधिक युवाओं का विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में चयन हुआ है। यह बुक हब सोलन व आस-पास के क्षेत्रों के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध करवा रहा है।
प्रदेश शिक्षा सचिव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 26 लाईब्रेरी शिक्षा विभाग संचालित कर रहा है। प्रदेश के विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के पुस्तकालय को सार्वजनिक पुस्तकालय के रूप में इस्तेमाल करने पर भी विचार किया जा रहा है ताकि गांव के आमजन को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में चरणबद्ध तरीके से सभी राजकीय महाविद्यालय व विद्यालयों में रीडिंग रूम स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
राकेश कंवर ने बुक हब में दिए गए योगदान के लिए रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया।
रोटरी क्लब सोलन के अध्यक्ष एम.पी. कंवर, सचिव डॉ. संजीव उप्पल, बार एसोसिएशन सोलन के अध्यक्ष मनोज वर्मा, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव, उच्च शिक्षा के निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा, सहित रोटरी क्लब के सदस्य, बुक हब सोलन के सदस्य तथा छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने ढली से रामपुर फोरलेन कार्य को प्राथमिकता प्रदान करने का किया अनुरोध

एएम नाथ। नई दिल्ली : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की।  बैठक के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से भूभुजोत सुरंग सहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा की जोरावर मैदान में जनआक्रोश रैली : जयराम ठाकुर ने कहा कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में आई है, तब से जनता पर सिर्फ महंगाई का बोझ डाल रही – त्रिलोक कपूर ने कहा 2 सालों में 27 हजार 465 करोड़ का लिया कर्ज –

एएम नाथ। धर्मशाला :   तपोवन में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। बीजेपी वर्कर जोरावर स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुस्लिम पक्ष का यू-टर्न : संजौली मस्जिद के ऊपर के दो हिस्से तोड़ देंगे- अवैध हिस्से को गिराने पर क्यों हुए राजी?

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में संजौली मस्जिद के ‘अवैध’ हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। अब मुस्लिम पक्ष ने बड़ा फैसला लिया है। मुस्लिम पक्ष ने अब खुद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल को बिभाग आवंटित : मुख्यमंत्री के पास वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक और अन्य सभी विभाग रहेंगे जो किसी मंत्री को नजी दिए गए

शिमला : हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपने पास पास वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक और अन्य सभी विभाग रहेंगे...
Translate »
error: Content is protected !!