ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेला के लिए कलाकारों के ऑडिशन 12 अप्रैल को

by
सोलन : ज़िला सोलन के धर्मपुर में तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेला 15 से 17 अप्रैल, 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी आज उपमण्डलाधिकारी (ना.) कसौली नारायण सिंह चौहान ने दी।
नारायण सिंह चौहान ने बताया कि 15 से 17 अप्रैल, 2024 तक आयोजित होने वाले इस ज़िला स्तरीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए वे उपमण्डलाधिकारी (ना.) के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक कलाकार 12 अप्रैल, 2024 को प्रातः 10.00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में ऑडिशन दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-294121 तथा 94180-26075 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीआरएफ के जवानों ने छात्र-छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

द्रंग (पधर), 7 फरवरी :    गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज द्रंग एट नारला में एसडीआरएफ पण्डोह (मण्डी )के जवानों के द्वारा सामुदायिक जागरूकता और आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्र -छात्राओं को आपदा प्रबंधन...
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम कार्यालय धर्मशाला में उर्दू अनुवादक को मिलेगा बैठने का स्थान, इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

धर्मशाला, 26 जुलाई। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा ने बताया कि आम जन की सहूलियत के लिए एसडीएम कार्यालय धर्मशाला में उर्दू अनुवादक को बैठने के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकसित भारत 2047′ का मार्ग प्रशस्त करता आर्थिक सर्वेक्षण : जयराम ठाकुर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके कार्यालय में की शिष्टाचार भेंट दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश के राजनैतिक परिदृश्य, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मसलों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके : राजधानी में ही रहा केंद्र

एएम नाथ। दिल्ली : भूकंप से एक बार फिर धरती हिल गई है। सोमवार सुबह दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र राजधानी में ही था। भूकंप का असर...
Translate »
error: Content is protected !!