जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नूरमहल ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार

by
जालंधर। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नूरमहल क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसएसपी हरविंदर सिंह विरक के मार्गदर्शन में गंभीर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (जांच) विनीत अहलावत, डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ और इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह, की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आधुनिक तकनीकी साधनों का इस्तेमाल करते हुए महज एक महीने के भीतर आरोपियों तक पहुंच बनाई।जानकारी के अनुसार 1 मार्च 2026 को दलीप सिंह निवासी पट्टी पुरेवाल, शंकर (थाना सदर नकोदर) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका पुत्र इकबाल सिंह उर्फ बब्बलू (44) 28 फरवरी की रात नकोदर से गांव रामपुर की ओर स्कूटर पर गया था। नूरमहल के पास नए हाईवे के नजदीक कच्चे रास्ते पर अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक पिछले 17–18 वर्षों से अमरजीत सिंह कंग के घर रहकर देखभाल का काम करता था। वहीं काम करने वाले सतनाम सिंह (मिस्त्री) और बब्बलू उर्फ लल्ला (मजदूर) के साथ उसका लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिससे आपसी रंजिश गहराती गई। 28 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से इकबाल सिंह को रास्ते में रोका, उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला और दरांती (तेजधार हथियार) से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। तकनीकी जांच और सबूतों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह निवासी मलोवाल (थाना महितपुर) और बब्बलू उर्फ लल्ला निवासी पंडोरी मोतुआ (थाना सदर नकोदर) के रूप में हुई है। पुलिस उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी और आगे की पूछताछ जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाइक कार की टक्कर से एक कि मौत दो घायल, गढ़शंकर के गांव भजल्ला के पास हुई दुर्घटना

गढ़शंकर – गुरुवार की रात गढ़शंकर के पास हुई कार बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मोत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
पंजाब

ज्ञानी जैल सिंह नगर में सांसद मनीष तिवारी ने किया ओपन एयर जिम का उदघाटन

रूपनगर, 4 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा उनके संसदीय कोटे से करीब 6 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 20 स्थित ज्ञानी जैल सिंह नगर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांवटा साहिब में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-14 वॉलीबॉल चैंपियनशिप के समापन समारोह की उद्योग मंत्री ने अध्यक्षता की

उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को 3-0 से हरा कर फाइनल मुकाबला किया अपने नाम एएम नाथ।  नाहन, 09 जनवरी। उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज जिला सिरमौर के पीएम...
Translate »
error: Content is protected !!