जाली दस्तावेज दिखा जमीन बेचने पर दो लोगों खिलाफ 30 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

by
  गढ़शंकर  I गढ़शंकर पुलिस ने जाली मुख्यतारनामा दिखा किसी की जमीन बेचने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
                                प्राप्त जनकारी मुताबिक एसएसपी होशियारपुर पास 20 अगस्त को की शिकायत में राकेश कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी वार्ड नं. 05 गढ़शंकर ने कहा कि वह कपड़े की दुकान करता है और  कुछ समय पहले वाहीयोग जमीन खरीदना चाहता था तो उसकी पहचान वाले सुरिंदर दीवान निवासी नवांशहर तथा कीमति लाल निवासी बोड़ा (गढ़शंकर) के साथ जामीन संबंधी बात की तो उन्होंने कहा कि उनके एक रिशतेदार की  सात एक्ड़ जमीन होशियारपुर के गांव धीरोवाल में है जिसका कि लुधियाना के एक निजी अस्पताल में उपचार चलता है। उसे पैसे की जरूरत है । जिसके बाद उक्त दोनों लोगों ने मुझे उक्त जमीन दिखाई और वह दोनों लोग दूसरे दिन उसे लुधियाना के हैबोवाल निवासी राजिंदर कुमार के पास ले गए और वहां पर इन लोगों ने मुझे एक जाली मुख्यतारनामा दिखा कर मेरे साथ एक इकरारनामा लिख लिया और इन लोगों ने मेरे से 30 लाख रुपए बतौर बयाना ले लिए। इसके कारीब 15 दिन बाद मैं पने साथ लेबर ले जाकर जब उक्त जमीन को साफ करने लगा तो गांव के लोग वहां पर इक्ट्ठा हो गए। वहां मुझे मालूम पड़ा कि उक्त लोगों ने मुझे जाली दस्तावेज दिखा कर और किसी की जमीन वेच कर मेरे साथ ठगी कर ली। जब मैंनै ने अपने साथ हुई ठगी संबंधी सुरिंदर दीवान से बात की तो पहले तो वह कहता रहा कि मैं आपके सारे पैसेे वापिस कर दूंगा किंतु काफी समय निकल जाने पर सुरिंदर दीवान तथा कीमति लाल मेरे पैसे वापिस करने में टाल मटोल करते रहे और मेरे पैसे वापिस नहीं किए। जिसकी शिकयत 20 अगस्त 2020 को एसएसपी होशियारपुर के पास की तो मामले की जांच एसपी डी हरमिंदर सिंह संधू ने की। उन्होंने राजिंदर कुमार तथा कीमति लाल खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का हुक्म दिया। जिसके बाद थाना पुलिस गढ़शंकर में आरोपी राजिंदर खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई दूसरी विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज करके आगे की कारवाई शुरू कर दी।
  इस संबंधी शिकायत करता राकेश कुमार ने हैरानी प्रकट करते कहा कि उसे मालूम नहीं कि मुझसे राशि तो सुरिदर दीवान ने भी ली किंतु जांच अधिकारी ने उसे क्यों छोड़ दिया I
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा में 1,500 से अधिक पंजाबी छात्रों के वर्क परमिट पर संकट, पंजाब विधानसभा में गूंजा मुद्दा

चंडीगढ़, 7 अगस्त। कनाडा में 1,500 से अधिक पंजाबी छात्रों के वर्क परमिट से जुड़ी समस्याओं का मामला शुक्रवार को पंजाब विधानसभा में प्रमुखता से उठा। राज्य के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत...
article-image
पंजाब

आदि गुरु शंकराचार्य सेतु के निर्माण कार्य का शुभारंभ, शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने किया भूमि पूजन

8.11 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा हाई लेवल पुल, हजारों लोगों और श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत : विधायक ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर, 7 जून : शहर के विकास, धार्मिक आस्था और आधुनिक आधारभूत...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत ने बाढ़ प्रभावितों की मदद हेतु अपनी एक साल की तनख़्वाह मुख्यमंत्री राहत कोष में की दान

होशियारपुर, 2 सितंबर :  इंसानियत और सामाजिक सरोकार को सर्वोपरि रखते हुए, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बड़ा मानवीय कदम उठाते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अपनी...
article-image
पंजाब , समाचार

जिला पुलिस और प्रशासन का नशे के खिलाफ बड़ा कदम : होशियारपुर में 5 किलोमीटर मैराथन का भव्य आयोजन, विजेताओं को नकद पुरस्कार व सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित

होशियारपुर, 27 अगस्त: नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवा पीढ़ी को एक स्वस्थ दिशा देने के उद्देश्य से जिला पुलिस और जिला प्रशासन होशियारपुर ने आज एक विशेष 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!