जिला ऊना में 40 स्थानों पर प्रथम चरण में लगेंगे कोविड वैक्सीनः डीसी कोविड वैक्सीन लगाने का जिला स्तर पर तीन स्थानों पर हुआ पूर्वाभ्यास पूर्वाभ्यास का डीसी राघव शर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तथा नंदा अस्पताल में किया निरीक्षण

by
ऊना  :  कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन आज जिला स्तर पर तीन स्थानों पर आयोजित किया गया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, नंदा अस्पताल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास किया गया है। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल व नंदा अस्पताल जाकर ड्राई रन का निरीक्षण किया।
पूर्वाभ्यास के संबंध में राघव शर्मा ने बताया कि पहले चरण में लगभग 5400 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन लगाए जाएंगे। इसी की तैयारियों पर आज ड्राई रन का आयोजन किया गया है। कोविड वैक्सीन लगाने का कार्य पोर्टल के माध्यम से होगा। लाभार्थी को एसएमएस भेजा जाएगा और जिसे एसएमएस आएगा, केवल उसी व्यक्ति को टीका लगाया जाएगा। केंद्र पर सबसे पहले व्यक्ति की फोटो आईडी की जांच की जाएगी और उसे सैनिटाइज करने के उपरांत बाईं बाजू पर कोविड वैक्सीन दी जाएगी। टीका लगने के बाद व्यक्ति को 30 मिनट के लिए निगरानी में रखा जाएगा तथा उसके बाद ही उसे घर जाने की अनुमति दी जाएगी।
जिलाधीश ने बताया कि इसी माह कोविड वैक्सीन के आने की उम्मीद है तथा उसके बाद वैक्सीनेशन शुरू की जाएगी। जिला ऊना में 40 स्थानों पर कोविड वैक्सीन लगाए जाएंगे और प्रत्येक स्थल पर 100-100 लाभार्थियों को कोरोना के इंजेक्शन लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने टीके लगाने की पूरी तैयारी कर ली है और इसके लिए लगभग 1200 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबार्ड के तहत सवा 4 करोड़ से निर्मित हुई सिमस-नैल्ला-ग्वैला संपर्क सड़क : धार्मिक स्थल सिमस एवं नागेश्वर महादेव कुड्ड के दर्शन करने में श्रद्धालुओं को होगी सुविधा

एएम नाथ। जोगिन्दर नगर, 13 फरवरी :  नाबार्ड के माध्यम से लगभग सवा चार करोड़ रूपये की लागत से सिमस-नैल्ला-ग्वैला संपर्क सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इस सड़क के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग उनकी राजनीति से ऊब चुके और महंगाई और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा चाहते – प्रियंका गांधी

एएम नाथ । शिमला : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘400 पार’ नारे की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस पर चर्चा करते थे लेकिन अब उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में लगभग 30 मिलियन लोग कोरोनरी धमनी रोग से पीड़ित : डॉ. एचके बाली

होशियारपुर :  35 साल से अधिक पुरुषों में दिल के दौरे के मामले में भारत दुनिया में शीर्ष पर है और अगले दशक तक हृदय रोग भारत में मृत्यु और विकलांगता का सबसे बड़ा...
हिमाचल प्रदेश

बसाल में आगजनी घटना के तथ्यों की जांच करने के लिए एसडीएम ऊना जांच अधिकारी नियुक्त

ऊना, 15 मई – अप्पर बसाल में प्रवासी लोगों की झुग्गीयों में आग की दुर्घटना सामने आई है। इस आगजनी घटना में चार झुग्ग्ी-झोपड़ियां आग की चपेट में आ गई जिसमें एक बच्चे की...
Translate »
error: Content is protected !!