जिला ऊना में 5 खनन पड़ताल चौकियां स्थापित होने से गैर कानूनी गतिविधियों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी : बिक्रम ठाकुर

by
राज्य में अवैध खनन के विरुद्ध हो रही कड़ी कार्रवाईः
ऊना – हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथड़ी में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार अवैध खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के मकसद से समय-समय पर कानून को सख्त बनाया है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में 5 खनन पड़ताल चौकियां स्थापित होने से गैर कानूनी गतिविधियों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जिला ऊना में वर्तमान सरकार ने अवैध खनन व ओवरलोडिंग के 1761 मामले पकड़े और 1.46 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल किया। इसके अतिरिक्त न्यायालय ने भी खनन नियमों की अवहेलना पर 45 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही विभाग ने मशीनों के माध्यम से खुदाई करने पर भी 17.33 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया है। उन्होंने कहा कि सरकार अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में ला रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है।
उद्योग मंत्री ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वह मनरेगा के तहत पात्र व्यक्तियों से 90 दिन की दिहाड़ी लगवाना सुनिश्चित करें। ताकि उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि 90 कार्य दिवस अर्जित करने के बाद श्रमिक का भवन निर्माण एवं संनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड पंजीकरण करता है तथा पंजीकृत कामगारों को बच्चों की शिक्षा से लेकर इलाज के लिए आर्थिक सहायता मिलती है।
उन्होंने कहा कि श्रमिक के आउटडोर उपचार हेतु एक लाख, इंडोर उपचार हेतु दो लाख जबकि गंभीर मामलों में उपचार के लिए 5 लाख रुपये तक चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि कामगारों के मेधावी छात्रों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा श्रमिकों को साइकिल, इंडक्शन चूल्हे आदि सामग्री दी जाती है।
हरोली को मिलेगा बल्क ड्रग पार्कः प्रो. राम कुमार
कार्यक्रम में उपस्थित एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध खनन व नशा माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। आज प्रदेश सरकार के मंत्री तथा विभागीय अधिकारी स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि माफिया पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व तक हरोली में चिट्टा माफिया बेहत सक्रिय था, जिसकी वजह से कई युवाओं की मौत भी हुई। लेकिन वर्तमान सरकार ने अन्य राज्यों के साथ मिलकर नशा माफिया के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा है।
प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार जहां माफिया पर कार्रवाई कर रही है, वहीं हरोली के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हरोली को जल्द ही बल्क ड्रग पार्क की सौगात मिलेगी, जिससे लगभग 25 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्ति बल्क ड्रग पार्क को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रो. राम कुमार ने टाहलीवाल-बाथड़ी सड़क के सुधार की मांग की, जिस पर उद्योग मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि सड़क के जीर्णोद्धार के लिए धन उपलब्ध करवाया जाएगा।
इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक राकेश जम्वाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, निदेशक उद्योग विभाग हंसराज शिमला से वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए।
जबकि बाथड़ी में विधायक गगरेट राजेश ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमार, जिप सदस्य कमल सैणी, नरिंदर राणा, अर्जुन सिंह, पंचायत समिति अध्यक्षा रजनी, उपाध्यक्ष सतीश, गुलविंदर गोल्डी, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एडीसी डॉ. अमित कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अमरनाथ यात्रियों की बस के फेल हुए ब्रेक : चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर बना मसीहा, खाई में गिरने से बची अमरनाथ यात्रा बस एएम नाथ। देहरा :  देहरा क्षेत्र में मुबारिकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर वीरवार को बड़ा सड़क हादसा टल गया। ढलियारा...
हिमाचल प्रदेश

68.68 लाख रुपए बरामद : हमीरपुर पुलिस ने व्यक्ति की गाड़ी और नगदी को कब्जे में लिया

हमीरपुर : जिला कांगड़ा के पालमपुर निवासी एक व्यक्ति से 68.68 लाख रुपए बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति इन रुपयों के बारे में जानकारी और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में जयराम का कांग्रेस पर हमला ….कहा, अपने फायदे के लिए कई बार की लोकतंत्र की हत्या

हिमाचल ऑन सेल’ चला रही सुक्खू सरकार भाजपा नहीं होने देगी सरकारी संपत्तियों की बिक्री : जयराम ठाकुर आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार था, इतिहास नहीं भूलेगा देश : जयराम ठाकुर एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार इलेक्ट्रिक बसों पर 50 प्रतिशत और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री सुक्खू

1,000 चिन्हित मार्गों पर संचालित होंगी बसें, पांच वर्षों तक मिलेगा मासिक परिचालन प्रोत्साहन महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत तथा विद्यार्थियों को मिलेगी रियायती यात्रा सुविधा एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र...
Translate »
error: Content is protected !!