जिला ऊना में 60 वर्ष से अधिक व 45 वर्ष से अधिक बीमार व्यक्तियों को लगेगा कोविड टीकाः एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा

by
को-विन 2.0 पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से करना होगा पंजीकरण
ऊना (1 मार्च)- अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज एक प्रैस वार्ता में बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण में 60 साल से अधिक तथा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के तहत पात्र व्यक्ति टीकाकरण के लिए पंजीकरण को-विन 2.0 पोर्टल का उपयोग करके या आरोग्य सेतु जैसे अन्य आईटी एप्लीकेशन के माध्यम से कर सकते हैं।
एडीसी ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दिया जायेगा, जबकि निजी अस्पतालों में लोगों को इसके लिए भुगतान करना होगा। टीके के लिए अधिकतम शुल्क 250 रुपए निर्धारित किया गया है, जिसमें 150 रुपये टीके की कीमत और 100 रुपये सेवा शुल्क है। टीकाकरण में शामिल किए जाने वाले गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45-59 वर्ष की आयु के व्यक्तियों को पंजीकरण के समय बीमारी का प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा तथा टीकाकरण के दिन केंद्र पर लाना भी अनिवार्य है। पंजीकृत डॉक्टर 20 प्रकार की गंभीर बीमारियों जैसे कि ह्रदय की बीमारी, कोरोनरी धमनी रोग, स्ट्रोक, 10 साल से अधिक समय से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गुर्दे की बीमारी के लिए प्रमाण पत्र जारी करेंगे।
एक केंद्र पर अधिकतम 200 को मिलेगी वैक्सीन
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि लाभार्थियों को तस्वीर युक्त पहचान पत्र–आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र–आदि लेकर टीकाकरण केंद्र जाना होगा, इसके उपरांत ही उसे वैक्सीन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक केंद्र पर प्रतिदिन अधिकतम 200 लाभार्थियों को डोज दी जाएगी।
जिला में 8 निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण
एडीसी ने कहा कि जिला ऊना के 8 निजी अस्पतालों में भी 250 रुपए के शुल्क पर टीका लगवाया जा सकता है। इनमें शिवम ऑर्थोकेयर ऊना, नंदा अस्पताल ऊना, चौहान आई अस्पताल ऊना, बांके बिहारी अस्पताल ऊना, आनंद राज मलिक अस्पताल मैहतपुर, नवनीत यूरोलॉजी अस्पताल ऊना, ईशान आई अस्पताल मैहतपुर तथा शेरगिल अस्पताल अजौली शामिल हैं।
अब तक 8840 को दी वैक्सीन डोज
प्रैस वार्ता में डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में अब तक 8840 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 6860 व्यक्तियों ने पहली डोज तथा 1980 व्यक्तियों ने दूसरी डोज दी गई है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अमित कुमार शर्मा तथा डॉ. निखिल शर्मा भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

30 अक्तूबर तक ई-केवाईसी करवाएं सभी उपभोक्ता: एडीसी मनेश कुमार

हमीरपुर 13 अक्तूबर। एडीसी मनेश कुमार ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों को जिला में शत-प्रतिशत राशनकार्ड उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा जिला के सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

186.83 करोड़ रूपये के भारी बारिश से जिला ऊना में नुक्सान का आंकलन : सभी अधिकारी आपसी तालमेल और तत्परता के साथ करें पुनर्वास कार्य – मुकेश अग्निहोत्री

जिला में सड़क, पानी व बिजली की सभी योजनाएं बहाल – उप मुख्यमंत्री ऊना, 3 अगस्त – लोगों के कल्याण के लिए समर्पित प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सामूहिक सुसाइड या मर्डर? ….सभी को लगी थी गोली : पति-पत्नी और उनकी दोनों बच्चियों के शव बरामद

फिरोज़पुर :  फिरोज़पुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली लगने से मौत हो गई. मृतकों में पति, पत्नी और उनकी दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग में 20 अधिकारी ट्रांसफर – 3 एएसपी, 13 डीएसपी, 4 एसडीपीओ बदले

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल सरकार गृह विभाग ने पुलिस विभाग में कुल 20 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं, जिनमें तीन एएसपी, 13 डीएसपी और चार एसडीपीओ शामिल हैं। जारी हुए आदेशों...
Translate »
error: Content is protected !!