जिला चंबा में ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग के लिए शेड्यूल जारी : 16 से 27 सितंबर तक होंगे ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की फिटनेस जांच :राम प्रकाश आरटीओ चंबा

by
एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा में सितंबर माह के दौरान 16 से 27 सितंबर तक वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा राम प्रकाश ने दी है। उन्होंने बताया कि आरटीओ चंबा के तहत 16 व 27 सितंबर को वाहनों की फिटनेस जांच तथा 17 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। आरएलए चंबा के तहत 18 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। आरएलए भरमौर के तहत 26 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। आरएलए चुवाड़ी के तहत 20 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। आरएलए तीसा के तहत 25 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। आरएलए सलूनी के तहत 19 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। आरएलए बनीखेत के तहत 24 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। राम प्रकाश ने बताया कि सभी स्थानों पर निर्धारित तिथियों में शाम 4:00 बजे तक वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि जारी किए गया  शेड्यूल आयुक्त परिवहन अथवा आरटीओ चंबा द्वारा  प्रशासनिक या अन्य कारणों से बदला जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

रिसर्च स्कॉलरों के लिए मुश्किलें : रिसर्च स्कॉलरों को इस साल की हॉस्टल फीस एडवांस में जमा करानी होगी

शिमला : हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले रिसर्च स्कॉलरों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। एचपीयू के हॉस्टल में रहने वाले रिसर्च स्कॉलरों के लिए प्रशासन की ओर से एक नोटिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ के नव निर्वाचित विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) ने ऐतिहासिक तीन दिवसीय पीपलू मेले का किया शुभारंभ

एएम नाथ। ऊना 18 जून – कुटलैहड़ के विधायक ने सबसे पहले ऐतिहासिक नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की उसके उसके पश्चात झंडा रस्म को पूरा किया। विधायक द्वारा टमक बजाकर उस रसम को भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने सरकाघाट में बाल गृह का दौरा किया, बच्चों के समग्र विकास हेतु सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

एएम नाथ। सरकाघाट, 15 जुलाई।   हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने आज मंडी जिला के सरकाघाट उपमण्डल स्थित भरनाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना, शोभा यात्रा में हुए शामिल, झंडा फहराकर मेले का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की किया शुभारंभ

रोहित जसवाल। पधर, 15 अप्रैल-  पधर में मनाए जाने वाले 5 दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेले का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज विधिवत रूप से देव श्री सूत्रधारी ब्रह्मा जी महाराज व...
Translate »
error: Content is protected !!