जिला नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र की क्षमता में होगी वृद्धि : DC आशिका जैन

by
होशियारपुर, 2 अप्रैल: पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ अभियान के तहत नशे की चपेट में आ चुके व्यक्तियों का नशा छुड़ाकर स्वस्थ जीवन के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा जिला नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र की क्षमता में वृद्धि की जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिला नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र की क्षमता में वृद्धि के लिए तैयार किए गए खाके की समीक्षा करते हुए कहा कि इस केंद्र में हर उपयुक्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और वर्तमान में 60 बेड की संख्या को बढ़ाकर 100 किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा छुड़ाने के साथ-साथ कौशल विकास और व्यावसायिक कोर्सों के माध्यम से इन व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाकर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र की क्षमता में वृद्धि वाली प्रस्ताव को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाए ताकि केंद्र पर आवश्यक सुधारों के साथ-साथ अन्य सुविधाओं की स्थापना को सुनिश्चित किया जा सके।
जिला नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र के लिए भविष्य में और मजबूत किए जाने वाले बुनियादी ढांचे के लिए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने खरीद कमेटी को निर्देश दिए कि समयबद्ध तरीके से आवश्यक उपकरण खरीदने और स्थापित करने को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केंद्र की क्षमता में वृद्धि के दौरान हर पहलू से मानक को प्राथमिकता दी जाए जो मरीजों और स्टाफ के लिए लाभकारी साबित हो सके। उन्होंने बताया कि केंद्र पर प्रशासनिक ब्लॉक, डॉक्टर और नर्सिंग स्टेशन तथा व्यावसायिक कोर्स वाली जगहें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी और सुरक्षा के दृष्टिकोण से उचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।
बैठक के दौरान एस.पी. मेजर सिंह, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. सविता, मेडिकल ऑफिसर डॉ. महिमा मनहास के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों मुताबिक कम से कम 26 हजार मेहनताना दिया जाये : मांगे नहीं मानी तो संघर्ष और तेज किया जायेगा – आंगनवाड़ी मुलाजम यूनियन (सीटू)

नवांशहर। आल इंडिया फेडरेशन आफ आंगनवाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स द्वारा जिला स्तर पर अपनी मांगों के लेकर रोष प्रदर्शन करने के आह्वान के तहत आंगनवाड़ी मुलाजम यूनियन(सीटू ) पंजाब द्वारा जिला शहीद भगत सिंह नगर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मंत्री गोयल ने कांग्रेस सरकार के नए सेस को गैर-कानूनी बताया, बोले- पंजाब पर किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) पर 500 करोड़ रुपये का कथित ‘टैक्स’ लगाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने...
article-image
पंजाब

बसपा को बड़ा झटका : होशियारपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार रहे राकेश सुमन आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़  :  बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका देते हुए होशियारपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार रहे राकेश सुमन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आप में...
article-image
पंजाब

19 फरवरी को चंडीगढ़ में पोल खोल रैली : पंजाब और चंडीगढ़ के 40 हजार से अधिक कर्मचारी और पेंशनर शामिल होंगे : मुकेश

गढ़शंकर । पंजाब-यू.टी. कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चा द्वारा ककपनी मांगों के लिऐ चंडीगढ़ में की जा रही प्रदेश स्तरीय रैली के लिए डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की बैठक स्थानीय गांधी पार्क में जिलाध्यक्ष सखदेव...
Translate »
error: Content is protected !!