जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त जतिन लाल ने निगरानी नाकों का किया औचक निरीक्षण

by
ऊना, 18 मई। चुनावों के दौरान में ऊना जिले में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को जिले में विभिन्न नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएसटी और फ्लाइंग टीमों की कार्य प्रणाली का जायजा लिया। उपायुक्त ने अजोली मोड़ और संतोषगढ़ में नाकों पर तैनात टीमों का निरीक्षण कर वहां तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से करें। किसी भी संदिग्ध वाहन की तत्काल चेकिंग करें और अनाधिकृत नकदी, शराब व हथियार की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को दें। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में एसएसटी और फ्लाइंग टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
जतिन लाल ने बताया कि जिला में चुनावांे के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 3-3 उड़न दस्ते और स्थैतिक निगरानी टीमें, एक वीडियो निगरानी टीम और 1-1 वीडियो अवलोकन टीम, सहायक व्यय पर्यवेक्षक टीमें व अकाउंटिंग टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि चुनावों के चलते 25 अंतरराज्यीय और 121 राज्यातंरिक नाके लगाए गए हैं। नाकों पर पूरी मुस्तैदी से निगरानी की जा रही है। वाहनों की आवाजाही पर पैनी नजर रखी जा रही है। हर गतिविधि निगरानी के घेरे में है। प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनावों के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके अलावा जतिन लाल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद जिला में चैकिंग के दौरान उड़ने दस्ते और स्थैतिक टीमों ने 3.27 करोड़ रूपये से अधिक कीमत की ड्रग, लीकर, कैश व अन्य चीजों को बरामद कर जब्त किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

483 अंकों के साथ ऊना की अंकिता प्रथम – टॉप-10 में 75 में से 61 लड़कियाँ : HP बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) धर्मशाला ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 83.18 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष के...
हिमाचल प्रदेश

सी.जे.एम. की ओर से केंद्रीय जेल, नशा छुड़ाओ केंद्र व लीगल लिटरेसी क्लब शेरगढ़ का दौरा

होशियारपुर :जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल के दिशा निर्देशों पर सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से आज केंद्रीय जेल होशियारपुर का दौरा किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : यादविंद्र गोमा*

*खेल मंत्री ने आरनी यूनिवर्सिटी में एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ* इंदौरा, 16 मार्च। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज आरनी यूनिवर्सिटी में आयोजित एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

42,000 सरकारी नौकरियों का किया ऐलान

नई दिल्ली : स्टाफ सिलैक्शन कमिशन जल्द ही 15,247 पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी करेगा। यह पत्र अगले एक दो महीनों में विभिन्न विभागों द्वारा जारी कर दिए जाएंगे।...
Translate »
error: Content is protected !!