जिला परिषद और पंचायत समिति का चुनाव कार्यक्रम जारी कर सकता किसी भी समय चुनाव आयोग

by

चंडीगढ़: पंजाब में लंबे समय से लंबित पड़े जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को लेकर जल्द बड़ी घोषणा होने की संभावना है। निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों के अनुसार, राज्य चुनाव आयोग अब किसी भी समय चुनाव कार्यक्रम जारी कर सकता है।

माना जा रहा है कि मतदान दिसंबर के दूसरे सप्ताह में कराया जा सकता है। इस चुनावी प्रक्रिया में करीब 1.35 करोड़ मतदाता मतदान कर सकेंगे।

राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने संकेत दिया है कि आयोग पूरी तरह तैयार है और औपचारिक घोषणा का इंतज़ार है। सरकार पहले ही पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को भरोसा दे चुकी है कि 5 दिसंबर से पहले चुनाव कराए जाएंगे।

25 नवंबर के बाद हो सकती है घोषणा :  सूत्रों के मुताबिक राज्य चुनाव आयोग 25 नवंबर के बाद किसी भी दिन चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। चर्चाओं के अनुसार, मतदान 14 दिसंबर को आयोजित किए जाने की संभावना ज्यादा है, क्योंकि उस दिन रविवार भी है, जिससे प्रशासनिक प्रबंधन आसान हो जाएगा। रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायत विभाग ने हाई कोर्ट में दायर हलफनामे में आश्वासन दिया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

जिलेवार नोटिफिकेशन जारी :  गुरु तेग बहादुर जी के 350वें प्रकाश पर्व से जुड़े कार्यक्रम पूरे होते ही चुनावी प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। विभाग ने जिला परिषद और पंचायत समितियों के पुनर्गठन का काम पूरा कर लिया है। डिप्टी कमिश्नरों द्वारा तैयार प्रस्तावों के आधार पर जोन और आरक्षण सूची तैयार की जा चुकी है और कई जिलों में इस संबंध में सरकारी नोटिफिकेशन भी जारी हो चुके हैं।

कई बार टली चुनाव प्रक्रिया, अब अंतिम चरण में तैयारी

पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट में दाखिल अपने पहले हलफनामे में 31 मई तक चुनाव कराने की बात कही थी। लेकिन ब्लॉकों के पुनर्गठन में देरी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के चलते समयसीमा आगे बढ़ती गई। इसके बाद सरकार ने अदालत से तीन महीने का अतिरिक्त समय माँगा और 5 अक्टूबर तक चुनाव कराने का वादा किया।

इसी दौरान पंजाब में आई बाढ़ के चलते व्यवस्थाओं पर असर पड़ा, जिसके कारण विभाग ने एक बार फिर नई समयसीमा 5 दिसंबर तक की मांग की। अब जब सारी तैयारियाँ पूरी बताई जा रही हैं, तो चुनाव कार्यक्रम का ऐलान बस औपचारिकता भर माना जा रहा है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

8,100 किलो लाहन और 300 लीटर कच्ची शराब बरामद

होशियारपुर :  सहायक कमिश्नर (आबकारी) हनुवंत सिंह और आबकारी अधिकारी, होशियारपुर-2 प्रीत भुपिंदर सिंह की देखरेख में एक संयुक्त कार्रवाई अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई आबकारी टीम होशियारपुर-2 (पंजाब) और हिमाचल प्रदेश आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर का नाम साहित्य के क्षेत्र में चमका-पंजाब सरकार द्वारा डॉ. जे.बी. सेखों को प्रिंसिपल तेजा सिंह मेमोरियल अवार्ड देने की घोषणा 

गढ़शंकर, 19 अक्तूबर: गढ़शंकर क्षेत्र का नाम पंजाबी के साहित्यिक क्षेत्र में तब सुर्खियों में आया जब पंजाब सरकार की भाषा, साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने वाली मुख्य संस्था, भाषा विभाग पंजाब ने...
article-image
पंजाब

सस्पेंड एआईजी मालविंदर सिंह सिंद्धू के खिलाफ नया केस दर्ज

मोहाली  : पंजाब पुलिस के चर्चित अधिकारी सस्पेंड एआईजी मालविंदर सिंह सिंद्धू के खिलाफ फेज-8 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 384, 34 व प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।...
article-image
पंजाब

गांव लेवल के फुटबॉल फाइनल में गढ़शंकर की टीम विजयी रही : पंजाब गुज्जर भलाई बोर्ड के चेयरमैन ब्रिगेडियर राज कुमार ने शिरकत की

शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह संधू 21 नवंबर को करेंगे शिरकत- गढ़शंकर, 20 नवंबर : शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा मास्टर तीरथ सिंह रत्तू कनाडा और झलमन सिंह बैंस यूके...
Translate »
error: Content is protected !!