जिला परिषद चुनाव में सबसे बड़ी जीत भंजाल लोअर जोन से चैतन्य शर्मा ने 11983 मतों के अंतर से तो सबसे कम अंतर 160 मतों से दियाड़ा से नरेश कुमारी ने की जीत दर्ज

by

जिला परिषद के सभी 17 वार्डों के नतीजे घोषित

ऊना (23 जनवरी)- जिला परिषद ऊना के 17 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिप वार्ड 1 मुबारिकपुर से कुलदीप कुमार विजयी रहे, उन्हें 6870 वोट मिले, सुनीश को 5006 वोट व अमन कुमार को 4479 वोट प्राप्त हुए हैं।

जिप वार्ड 2 कुठेहड़ा खैरला से रजनी कुमारी 7669 मत लेकर विजयी रहीं जबकि ऊषा कालिया को 7026 मत प्राप्त हुए। जिप वार्ड 3 ठठल से सतीश कुमार विजय रहे, उन्हें 7292 मत मिले और सरवन सिंह को 4022 मत प्राप्त हुए।
जिप वार्ड 4 दियाड़ा से नरेश कुमारी 10846 वोट लेकर विजय रही, जबकि सीमा को 10680 वोट प्राप्त हुए। जिप वार्ड 5 मुच्छाली से सत्या देवी विजय रही हैं, उन्हें 11326 वोट मिले और उर्मिला देवी को 7860 वोट प्राप्त हुए।
वार्ड 6 मोमन्यार से कृष्ण पाल विजय रहे, उन्हें 10069 वोट मिले जबकि रणबीर सिंह को 5137 वोट प्राप्त हुए।
बसाल अप्पर जिप वार्ड 7 से 9,211 मत लेकर उर्मिला देवी चुनाव जीत गई जबकि मोनिका को 6,286 व अंजना रानी को 1,817 वोट प्राप्त हुए हैं। वार्ड 8 टब्बा से अशोक कुमार विजय रहे, उन्हें 9483 वोट मिले व अभिनव कुमार को 8494 वोट प्राप्त हुए।
जिप वार्ड 9 बहडाला से गुलजार सिंह विजय रहे, उन्हें 6675 वोट मिले, मनजीत पाल को 5490 तथा राजिंद्र कुमार को 5205 वोट प्राप्त हुए। वार्ड 10 रायपुर सहोड़ा से नीलम कुमारी विजय रही, उन्हें 10300 वोट मिले तथा रानो देवी को 7910 वोट प्राप्त हुए।
जिप वार्ड 11 ललड़ी से कमल किशोर विजय रहे, उन्हें 8364 वोट मिले जबकि अनीता रानी को 5209 वोट प्राप्त हुए। जिप वार्ड 12 पालकवाह से नरेश कुमारी विजय रही हैं, उन्हें 9806 मत मिले तथा रानो देवी को 6915 मत प्राप्त हुए।
हरोली वार्ड 13 से रमा कुमारी विजयी रही, उन्हें 9039 वोट मिले तथा शशि को 7615 वोट प्राप्त हुए। पंडोगा वार्ड 14 से ओंकार को 8040 वोट लेकर जीत मिली जबकि अमितपाल को 4500 वोट प्राप्त हुए।
अम्बोटा वार्ड 15 से रजनी बाला विजयी रही हैं, उन्हें 9,661 मत मिले जबकि पिंकी देवी को 7,363 वोट मिले। जिप वार्ड 16 संघनेई से संगीता देवी ने चुनाव में जीत दर्ज की उन्हें 6281 वोट मिले, रेखा ठाकुर को 4745 वोट तथ रजनी देवी को 3162 वोट प्राप्त हुए।
भंजाल लोअर वार्ड 17 से चैतन्य शर्मा विजय रहे, उन्हें 14789 वोट मिले जबकि विश्वदीप सिंह को 2806 वोट प्राप्त हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

27 नवंबर के बाद विदेश से लौटे 271 यात्री, अब तक कोई नहीं निकला पॉजीटिवः डीसी

जिला ऊना में कोविड-19 वायरस की स्थिति पर डीसी ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता ऊना, 22 दिसंबरः कोविड-19 वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की दस्तक के बाद जिला ऊना में विदेश से लौटे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान के दिए निर्देश : केवल सिंह पठानिया

घटनालू (सिहुवां) से रजोल तक फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर शिमला में हुई अहम बैठक एएम नाथ। धर्मशाला, 18 मार्च :  आज शिमला में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजा वड़िंग का पंजाब में भाजपा की ‘आग-पानी की राजनीति’ पर तीखा हमला…भाजपा पर घावों, धर्म और जाति की राजनीति करने का लगाया आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर घावों, धर्म और जाति की राजनीति करने तथा किसानों, 1984 के पीड़ितों और पंजाब के युवाओं की अनदेखी करने के आरोप लगाए सीमा पर नशे के संकट, सिद्धू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवरात्रि को राष्ट्रीय दर्जा देने के होंगे प्रयास- मेलों से मिलता है सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा : किशोरी लाल

एएम नाथ। बैजनाथ :  बैजनाथ के विधायक, किशोरी लाल ने कहा कि राज्य स्तरीय शिवरात्रि उत्सव को राष्ट्रीय उत्सव की ख्याति दिलवाने के प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि मेला, भगवान शिव की...
Translate »
error: Content is protected !!