जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव, तैयारियों में जुटा शिअद : पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग कभी भी कर सकता है चुनाव की घोषणा

by

पंजाब में जिला परिषद व ब्लॉक समितियों के चुनाव का ऐलान राज्य निर्वाचन आयोग कभी भी कर सकता है। जिला परिषद व ब्लॉक समितियों के चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव की आहट के बीच शिरोमणि अकाली दल तैयारियों में जुट गया। शिअद ने चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त करने शुरू कर दिए।

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनावों के लिए तीन ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता एन.के. शर्मा को जिला पटियाला और जिला मोहाली, कमल चेतली को जिला शहीद भगत सिंह नगर यानि नवां शहर और रणजीत सिंह ढिल्लों को लुधियाना के हलका दाखा और गिल का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

जिलों के ऑब्जर्वर्स की नियुक्त जल्द करेगी पार्टी :   शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल का कहना है कि पार्टी अन्य जिलों में भी जल्दी ही ऑब्जर्वर नियुक्त करने का काम पूरा कर देगी। उन्होंने कहा कि टिकट आबंटन से लेकर चुनाव प्रचार तक सभी कार्यों में ऑब्जर्वर की अहम भूमिका रहेगी।

उम्मीदवारों से आवेदन लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगे ऑब्जर्वर :  सुखबीर बादल ने ऑब्जर्वर्स को सख्त हिदायतें दी हैं कि जो भी कार्यकर्ता चुनाव लड़ने का इच्छा रखता है उससे आवेदन लें और उसके बाद उसकी बैकग्राउंड चैक करें। दावेदारों की पूरी रिपोर्ट तैयार करके पार्टी हाईकमान को दें। ऑब्जर्वर्स की सहमति के साथ उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

चुनाव अभियान का नेतृत्व ऑब्जर्वर करेंगे :  सुखबीर बादल का कहना है कि जिला परिषद व ब्लॉक समितियों के चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों में होने हैं। इसलिए पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। उनका कहना है कि चुनाव के लिए पार्टी ऑब्जर्वर नियुक्त कर रही है। नेताओं को जिस हलके या जिले की जिम्मेदारी दी जाएगी चुनाव अभियान भी उसी के नेतृत्व में चलाया जाएगा।

पांच अक्तूबर तक होने थे चुनाव, बाढ़ के कारण मांगा था समय :  राज्य में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव 5 अक्टूबर तक होने थे। राज्य में आई बाढ़ की वजह से इनमें देरी हुई है। जिस पर सरकार ने पांच दिसंबर तक चुनाव करवाने का समय मांगा था। पांच दिसंबर भी आने में मात्र आठ दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग कभी भी चुनाव का ऐलान कर सकता है।

23 जिला परिषदों व 154 ब्लॉक समितियों के होंगे चुनाव : पंजाब में 23 जिला परिषद और 154 ब्लॉक समितियों के चुनाव लंबे समय से लंबित हैं। ब्लॉक समितियां व जिला परिषद अपना कार्यकाल 2023 में पूरा कर चुके हैं। पिछली बार ये चुनाव 2018 में हुए थे।

जोन बनाने की प्रक्रिया हो चुकी है पूरी : सरकार ने पहले अगस्त में समिति और जिला परिषद चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली थीं। इन चुनावों के लिए जोन भी बना दिए गए थे और चुनावी हलकों के आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी। यही नहीं प्रशासन ने मतदाता सूचियां भी जारी कर दी थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालिस्तान आतंकी गुरविंदर सिंह के फूफा के घर पहुंची NIA : एक घंटे पूछताछ के बाद NIA वापस चली गई

लखीमपुर खीरी। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीनों आतंकवादियों का स्थानीय कनेक्शन तलाशने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड की टीमों ने तराई में डेरा जमा रखा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देंगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह...
article-image
पंजाब

अवैध इमिग्रेशन 15 एजेंटों पर एफआईआर: तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पिछले दिनों अमेरिका से डिपोर्ट हुए युवाओं में बड़ी संख्या उन युवाओं की है जो अवैध इमिग्रेशन एजेंटों के झांसे में आकर धोखाधड़ी का शिकार हुए। इन्हीं युवाओं की वतन वापसी के बाद...
article-image
पंजाब

आंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित 

गढ़शंकर, 17 मार्च  : डॉक्टर भीमराव आंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा आंबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में स्थित गौतम बुद्ध चैरिटेबल डिसपैंसरी में नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डा...
Translate »
error: Content is protected !!