जिला में मृत पाए गए कबूतर व कौओं में बर्ड फ्लू का संक्रमण नहीं, टेस्ट से हुई पुष्टि

by
ऊना (16 जनवरी)- जिला में मृत पाए गए कबूतर व कौओं की बर्ड फ्लू टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पशु पालन विभाग के उप-निदेशक डॉ. जय सिंह सेन बताया कि जिला ऊना के पनोह से कबूतर, मलाहत से पालतू मुर्गियों के दो, बंगाणा से एक तथा दौलतपुर चौक से कौओं के दो सैंपल एनआरडीडी लैब जालंधर में टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव रही है।
डॉ. सेन ने कहा कि इन मृत पक्षियों के सैंपल 13 जनवरी को जालंधर भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि जिला में बर्ड फ्लू की स्थिति पर पशु पालन विभाग के अधिकारी नजर रखे हुए हैं। आम जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कहीं भी मृत पाए गए पक्षी के पास जाने की कोशिश न करें और न ही उन्हें छूने का प्रयास करें। मृत पक्षी की सूचना तुरंत पशु पालन विभाग को दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवधाम प्रोजेक्ट को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा: विक्रमादित्य सिंह

निर्माण मंत्री और सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी सदर विधानसभा में किए 31 करोड़ रुपये के उदघाटन और शिलान्यास मंडी, 10 नवम्बर। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश कांग्रेेस कमेटी की अध्यक्ष एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी अमरजीत सिंह ने दशकों पुराना कबाड़ हटवाया : अनावश्यक रूप से जमा किए गए सामान से हो रही थी दिक्कत

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 30 अक्तूबर। दीपावली के पर्व के लिए जहां सभी लोगों ने अपने-अपने घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, अन्य भवनों एवं परिसरों की सफाई करके इन्हें चमकाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुप्रबंधन के लिए कोई सरकार जानी जाएगी तो वह केवल कांग्रेस पार्टी की सरकार ही होगी : रीना कश्यप

शिमला , 24 मार्च :  कांग्रेस सरकार के 15 महीने निराशाजनक रहे हैं। इस सरकार ने केवल मात्र जनता को ठगने का काम किया है। यह सरकार जनविरोधी, नीतिविरोधी, विकासविरोधी, कल्याणविरोधी है। यह शब्द...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फायरिंग अभ्यास टांडा रेंज में 14, 15 नवम्बर को

टांडा, 10 नवम्बर। सहायक आयुक्त सुभाष गौतम ने बताया कि टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 14 और 15 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक फायरिंग का अभ्यास...
Translate »
error: Content is protected !!