जिला में 9 सितम्बर को आयोजित होंगी राष्ट्रीय लोक अदालतें : इच्छुक व्यक्ति मामलों के निपटारे हेतू 9 सितंबर से पूर्व जिला के सभी न्यायालयों में आवेदन कर सकते हैं – अनीता शर्मा

by

ऊना, 5 सितम्बर – जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना एवं जिला उप मण्डल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आने वाली 9 सितंबर को प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों के लिए राष्ट्ीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पुराने व अटके हुए केसों का सुलह एवं समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त न्याय दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि अब तक आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटान के लिए ऊना के जिला न्यायालय एवं उप मण्डलीय अदालत अंब के विभिन्न अदालतों ने 5,977 के आस-पास मामलों की पहचान की है और यह आंकडा आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि मामलों के प्रभावी पहचान के लिए स्थानीय बार संघ, बीमा कंपनियों, बैंकों के साथ नियमित बैठकें की जा रही है। लोक अदालत में अपराधिक कंपाउंडेबल व दीवानी विवाद, चेक बांउस, धारा 138 के तहत एन.आई. अधिनियम से संबधित मामले, मोटर व्हीकल चालान के मामलों में धन वसूली इत्यादि की सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी से संबधित मामले, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामलों का भी सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो मामले अब तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं, उनका भी पूर्व मुकदमेबाजी के तहत लोक अदालत में निपटारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा करने के लिए काम किया जा रहा है। राष्ट्ीय लोक अदालत के बारे में जन जागरूकता अभियान का भी सहारा लिया जा रहा है जिसमें स्थानीय निकायों, पुलिस, परिवहन विभाग, वितिय संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, पेरा लीगल वालेंटियर, आशा/आंगनबाड़ी कार्यकताओं के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत के बहुत सारे लाभ हैं और इससे समय एवं धन की बचत होती है। लोक अदालत में मामले के निपटारे के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है। लोक अदालत के माध्यम से किसी पक्ष को सजा नहीं होती है और मामले को आपसी बातचीत से सुलझाया जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों के निपटारे के लिए 9 सितंबर, 2023 से पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय ऊना व जिला के सभी न्यायालयों में आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-225071 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पहलवानों के धरने प्रदर्शन की ओलंपिक पदक विजेता पहलवान कर रहे : पहलवानों ने साफ किया है कि जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा

दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर में देश के शीर्ष पहलवानों के धरने को बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता पहलवान इस प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं। पहलवानों ने कुश्ती संघ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब टीचरों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी की जा रही है। बीते वर्ष राज्य में स्वैच्छिक रूप से ड्रेस कोड लागू किया गया था, लेकिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25वीं इंटर पॉलीटेक्निक खेल प्रतियोगिता सम्पन्न : शिक्षा और खेल का सही संतुलन सफलता के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि शिक्षा और खेल का सही संतुलन जीवन में सफलता के लिए आवश्यक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला से मांगा था पानी : पठानकोट में दिखे संदिग्ध का पंजाब पुलिस ने जारी किया स्कैच

 पठानकोट :  पंजाब पुलिस ने पठानकोट में बीती रात देखे गए सात संदिग्धों में से एक संदिग्ध का स्कैच जारी किया है।  पठानकोट के गांव फंगतोली में ये संदिग्ध देखे गए थे। जिस महिला...
Translate »
error: Content is protected !!