जिला रोजगार कार्यालय बालु, चम्बा में 7 नवंबर को आयोजित किया जाएगा कैंपस इंटरव्यू :- अरविन्द सिंह चौहान

by

युवाओं के लिए टाटा स्टील कम्पनी में रोजगार का अवसर

एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालु, चंबा में 7 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें टेरियर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड बद्दी, बरोटिवाला की निजी कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 58 पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और ऊंचाई 170 सेमी अनिवार्य है, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए स्नातक तथा कंप्यूटर डिप्लोमा आवश्यक है। दोनों पदों के लिए आयु सीमा 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है जिसमें की पुरुष वर्ग के लिए ही इन पदों को भरा जाएगा।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति टाटा स्टील, कोहारा, लुधियाना (पंजाब) में की जाएगी। जिसमें कि चयनित उम्मीदवारों को सिक्योरिटी गार्ड प्रतिमाह कम्पनी द्वारा वहन की जाने वाली कुल लागत 18,236 रुपये दी जाएगी, जिसमें से नेट इन हैंड वेतन लगभग 14,300 रुपये प्रतिमाह तथा कंप्यूटर ऑपरेटर का मासिक वेतन सीटीसी 22,100 जिसमें से नेट इन हैंड वेतन लगभग 17,100 रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए अपने शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 11 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं।
अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी नवाचारों से लोग हो रहे लाभान्वित : डेलॉइट समिट में ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने की शिरकत

एएम नाथ।  नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में डेलाइट द्वारा आयोजित ‘आरोहण – ग्रोथ विद इम्पैक्ट – गवर्नमेंट समिट’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खुम्ब उत्पादन का प्रशिक्षण लेने के लिए ऊना के 40 किसान पालमपुर रवाना: अशोक धीमान

ऊना, 25 अक्तूबर: किसानों की आय दोगुनी करने की कवायद को आगे बढ़ाते हुए बागवानी विभाग जिला ऊना के किसानों को चैधरी श्रवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में खुम्ब (मशरूम) की खेती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ को मिली दो करोड़ की सौगात, बंगाणा में इको पार्क, रेंज ऑफिस व सिंहाणा में रेस्ट हाउस का लोकार्पण, बंगाणा में इंस्पेक्शन हट का शिलान्यास

कुटलैहड़ में पैरा ग्लाइडिंग का ट्रायल 15 जुलाई को होगाः वीरेंद्र कंवर ऊना- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन व मत्स्य मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे देहरा विधानसभा में अति शीघ्र दौरा-  नरदेव कंवर 

राकेश शर्मा :  देहरा /तलवाड़ा :   हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मतस्य विभाग के अध्यक्ष व लोकसभा क्षेत्र शिमला के कोआरडिनेटर नरदेव कंवर ने बताया कि अति शीघ्र माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर  सुखविंदर सिंह सुक्खू ‘सरकार गाँव...
Translate »
error: Content is protected !!