मोबाइल एप के माध्यम से नौजवान हासिल कर सकते हैं रोजगार: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर  ने नौजवानों को अपने स्मार्ट फोन पर डी.बी.ई.ई आनलाइन एप डाउनलोड करने की अपील की
होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड-19 की महांमारी के बढ़ते फैलाव के कारण सरकार की ओर से रोजगार मेले फिलहाल बंद कर दिए गए हैं लेकिन नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने के सरकार डिजिटल माध्यम का प्रयोग कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को घर- घर रोजगार योजना के अंतर्गत रोजगार प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड के इस मुश्किल दौर में नौजवानों की सुविधा के लिए जिला रोजगार कार्यालय की ओर से डी.बी.ई.ई. आनलाइन एप्लीकेशन शुरु की गई है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार प्रार्थी इसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर जहां रोजगार के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है वहीं कई नौकरियों के लिए आनलाइन अप्लाई भी कर सकते है।
डिप्टी कमिश्नर ने जिले के नौजवानों से अपील करते हुए वे अपने स्मार्ट फोन पर इस एप को डाउनलोड करें और ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें ताकि हर कोई अपनी पसंद की सरकारी व प्राइवेट नौकरी के लिए आवेदन कर सकें। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए नौजवान कार्यालय के फेसबुक पेज डी.बी.ई.ई. होशियारपुर या हैल्पलाइन नंबर 62801-97708 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोड़ मजारा में 19 सितंबर को लगेगा निःशुल्क आयुष मेडिकल कैंप

सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी विभिन्न बीमारियों की जांच, मरीजों को दी जाएंगी निःशुल्क आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाइयां रोड़ मजारा, 17 सितंबर। सरकारी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, गांव रोड़ मजारा में 19...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

दो लड़कियों ने युवक को वीडियो काल अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल : फिर धमकी देकर ऐंठे 32 हजार, मामला दर्ज

जालंधर : दो प्रवासी महिलाओं ने एक युवक को अश्लील वीडियो कॉल की और उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठने लगीं। पहले पीड़ित आरोपियों की मांगें पूरी करता रहा , लेकिन...
article-image
पंजाब

अवैध माइनिंग और शिक्षा महकमे की स्कूल ऑफ एमिनेंस योजना की जांच करवाने को लेकर स्पीकर कुलतार सिंह संधवा से हाउस कमेटी बनाने की हरजोत बैंस ने मांग की

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस जो विपक्ष के निशाने पर थे ने इन दोनों में अपने हलके में अवैध माइनिंग की जांच करवाने को लेकर स्पीकर...
पंजाब

बीत ईलाके में 7 जून को बिजली रहेगी बंद

गढ़शंकर – अतिरिक्त सहायक इंजीनियर उपमंडल बीनेवाल कमल देव ने बताया कि 66 केवी मेन लाइनगढ़शंकर से डल्लेवाल की रिपेयर करने के लिए 7 जून को सुब्ह 10 बजे से शाम तीन बजे तक...
Translate »
error: Content is protected !!