जिला शिमला में 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा स्तनपान सप्ताह

by
शिमला   :  जिला शिमला में 1 से 7 अगस्त, 2023 तक स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा।
इस संदर्भ में उपायुक्त शिमला, आदित्य नेगी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व स्तनपान सप्ताह पूरे जिला में मनाया जायेगा। इस बाबत जिला शिमला के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से दिशा निर्देश दिये जा चुके हैं। इस विश्व स्तनपान सप्ताह का विषय है- स्तनपान को सक्षम बनाना: कामकाजी माता-पिता के लिए बदलाव लाना।
इस विषय पर उपायुक्त ने बताया कि स्तनपान बच्चों को अनेक रोगों से बचाने, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता है। जो बच्चे स्तनपान करते हैं उनका मस्तिष्क का विकास तेजी से होता है। उन्होंने बताया कि माँ का दूध बच्चे में शारीरिक वृद्धि और विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके लिए एक समुचित संतुलित पोषण व आहार है।
उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष सामान्य और सिजेरियन दोनों प्रकार के प्रसवों में जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान की शीघ्र शुरुआत सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने इस संदर्भ में बताया कि भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के दिशानिर्देशानुसार जिला शिमला में जिला स्तर, खण्ड स्तर, वृत स्तर व आंगनवाड़ी स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में कार्प मछली पालन में उल्लेखनीय वृद्धिः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कार्प मछली उत्पादन पिछले वर्ष के 6,767.11 मीट्रिक टन की तुलना में बढ़कर 7,367.03 मीट्रिक टन हो गया है। उन्होंने...
हिमाचल प्रदेश

नंगल कला में 22 लाख के क्रैश बैरियर बन रहे जीवन रक्षक

ऊना 4 फरवरीः हरोली उपमंडल के तहत आने वाले नंगल कलां में क्रीमिका उद्योग के पास प्रदेश सरकार के माध्यम से 22 लाख रुपए की लागत से लगाए गए क्रैश बैरियर जीवन रक्षक सिद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को प्राथमिकता के आधार पर मिले योजनाओं का लाभ : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता 1446 नए पेंशन मामलों को स्वीकृति प्रदान की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत गत वर्ष 94 करोड़ 74 लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो हजार शिक्षकों के बदलेंगे स्कूल : निर्वाचन आयोग ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को दी मंजूरी

शिमला। विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले करीब दो हजार शिक्षकों के स्कूल बदलेंगे। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से पहले स्थानांतरित हुए शिक्षक अब रिलीव हो सकेंगे। क्योंकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के...
Translate »
error: Content is protected !!