जिले की मंडियों में बारदाने की कोई कमी नहीं, निर्विघ्न हो रही है गेहूं की खरीद: डिप्टी कमिश्नर

by

गेहूं को बारिश से बचाने के लिए मंडियों में तिरपालों की है पूरी व्यवस्था
जिला प्रशासन की ओर से गेहूं की खरीद को लेकर की गई व्यवस्था पर किसान संतुष्ट
होशियारपुर  :  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिले में बारदाने की कोई कमी नहीं है और मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि गेहूं की निर्विघ्न खरीद लगातार जारी है और खराब मौसम के बावजूद मंडियों में किसानों की फसल को सही ढंग से संभाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सब-डिविजन स्तर पर एस.डी.एम्ज की ओर से भी रोजाना मंडियों की चैकिंग यकीनी बनाई जा रही है ताकि किसानों को फसल बेचने में किसी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मंडियों में किए गए प्रबंधों से किसान खुश है और उनकी बेची गई फसल की अदायगी सीधे उनके खातों में हो रही है। उन्होंने कहा कि जिले में खराब मौसम के कारण मंडियों में आए गेहूं को बचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रबंध पहले से ही पूरे कर लिए गए हैं ताकि बारिश के कारण गेहूं की फसल को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों व जिला मंडी अधिकारी को पहले से ही हिदायतें जारी की जा चुकी है कि वे खरीद एजेंसियों व आढ़तियों से संपर्क कर मौसम को ध्यान में रखते हुए गेहूं को बचाने के लिए तिरपालों की पूरी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि जहां खुले में गेहूं है वहां बारिश के दौरान तिरपालों से अच्छी तरह गेहूं को ढका गया है।
अपनीत रियात ने कहा कि इसके अलावा कोविड-19 के मद्देनजर जिले की सभी मंडियों में किसानों की सुरक्षा के मद्देनजर स्वास्थ्य प्रोटोकाल का पूरा पालन करवाया जा रहा है और वहां कोविड टैस्टिंग के अलावा टीकाकरण भी किया जा रहा है। जिला मंडी अधिकारी रजिंदर कुमार ने बताया कि मंडियों में गेहूं को बारिश से बचाने के लिए उचित प्रबंध है व खराब मौसम में ढेरियों को तिरपालों से ढका गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिजली रहेगी बंद : 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे से बाद दोपहर 2 बजे तक 66 केवी गढ़शंकर, 66 केवी सड़ोआ,  66 केवी डल्लेवाल  आदि के बिजली घर बंद रहेंगे

गढ़शंकर, 22 नवंबर : 66 केवी गढ़शंकर में नई बनी वे के जंपर बस बार से जोड़ने के कारण 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे से बाद दोपहर 2 बजे तक 66 केवी गढ़शंकर,...
article-image
पंजाब

जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डा. विजय सिंगला

चंडीगढ़ : रूपनगर जेल में बंद पंजाब सरकार के बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। सिंगला...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में विश्व जलगाह दिवस मौके सैमीनार व जागरूकता रैली आयोजित

गढ़शंकर  : बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज गढ़शंकर में लाईफ विभाग द्वारा विश्व जलगाह दिवस मौके प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में कालेज में सैमीनार व जागरूकता रैली आयोजित की गई। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मां चिंतपूर्णी दरबार में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने माथा टेका

चिंतपूर्णी : विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी दरबार में मंगलवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने माथा टेक माता से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के वरिष्ठ पुजारी रविंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!