जिले में केवल 25 सड़कें बंद, 95 प्रतिशत सड़कों पर यातायात बहाल : मंडी जिले में ही इस मानसून सीजन के दौरान बारिश और बाढ़ के कारण लगभग 1500 करोड़ रुपये का नुकसान – हर्षवर्धन चौहान

by

मंडी, 1 सितंबर। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल सरकार आपदा पीड़ितों को राहत प्रदान करने और उनके पुनर्वास को लेकर पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। सरकार ने राहत व पुनर्वास कार्यो में तेजी लाने के लिए सभी उपायुक्तों को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई है।
उद्योग मंत्री जिला आपदा राहत समिति के अध्यक्ष के नाते शुक्रवार को मंडी जिले के दौरे पर थेे। इस दौरान उन्होंने सुंदरनगर और बल्ह उपमंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर नुकसान का जायजा लिया तथा वहां पीड़ित लोगों से मिलकर उनका दुख दर्द बांटा तथा उन्हें सरकार की ओर से हर तरह से मदद का भरोसा दिया। उन्होंने जिला प्रशासन केे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर उनके साथ रहे।
बता दें, श्री चौहान शनिवार को धर्मपुर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे और वहां आपदा से हुए नुकसान तथा राहत-पुनर्वास कार्यों का जायजा लेंगे।
संकट के समय में सरकार साथ, सीएम खुद ले रहे जायजा
उद्योग मंत्री ने कहा कि संकट के इस समय में प्रदेश सरकार पूरी मजबूती से लोगों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जाकर राहत व पुनर्वास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। प्रभावितों के दुख-दर्द को सुन रहे हैं और उनकी सहायता के लिए तत्परता से प्राथमिकता पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों की व्यापक मदद के लिए राहत मैनुअल में बढ़ोतरी की है। राज्य सरकार द्वारा प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए उठाए कदमों की विश्व बैंक तथा नीति आयोग के अध्यक्ष ने भी सराहना की है।
मंडी में 1500 करोड़ का नुकसान
इस दौरान पत्रकारों से हुई बातचीत में श्री चौहान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आपदा से करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अकेले मंडी जिले में ही इस मानसून सीजन के दौरान बारिश और बाढ़ के कारण लगभग 1500 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है, जिसमें सरकारी व निजी सम्पति सम्मिलित है। वहीं जिले में बाढ़ और भूस्खलन के कारण अलग अलग हादसों में 23 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। दो हजार से अधिक घर पूरी तरह या आंशिक क्ष्रूप् से क्षतिग्रस्त हुए हैं। लगभग 1200 लोगों को जिला के विभिन्न स्थानों पर 17 राहत शिविरों में ठहराया गया है, जहां सरकार ने उनके निःशुल्क भोजन व ठहरने की व्यवस्था की है।
95 प्रतिशत सड़कें बहाल
उद्योग मंत्री ने कहा कि मंडी जिले में भूस्खलन के कारण बाधित सड़कों में से 95 प्रतिशत सड़कों पर यातायात बहाल कर लिया गया है। अब जिले में केवल 25 सड़कें बंद हैं, वहां के लिए भी वैकल्पिक सड़क से लोगों को आवाजाही की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा सड़क, बिजली, पानी की सुविधा की त्वरित बहाली के लिए उठाए कदमों समेत प्रभावितों के लिए चलाए राहत एवं पुनर्वास के कार्यों की सराहना की।
इन इलाकों का किया दौरा
श्री चौहान ने अपने दौरे में सुंदरनगर और बल्ह विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में गए। उन्होंने वहां बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल योजनाओं, बिजली परियोजनाओं को हुए नुकसान का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को इनकी मरम्मत को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को हुए नुकसान का जायजा लेते हुए इसकी भरपाई के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
इस दौरान मंत्री ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत, चनोल, बरोटी में भूस्खलन से सड़क को हुए नुकसान का जायजा लिया। राजकीय प्राथमिक और उच्च पाठशाला सोहर के साथ लगते सोहर नाले से हुए नुकसान, मंझखेतर में बाढ़ से घरों को हुई क्षति का निरीक्षण किया तथा पीडि़तों को हिम्मत देते हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
मंत्री ने सुंदरनगर में भूस्खलन से बंद डैहर-कांगू सड़क, रोपड़ी गांव के बंगालू राम के घर को साथ लगते नाले से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बीडीओ सुंदरनगर को नाले की चैनेलाइजेशन और सुरक्षा दीवार निर्माण के निर्देश दिए। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान भडयाल, टिक्कर, बैहना, गलमा, मंझयाली, रिवालसर में हुए नुकसान का जायजा लिया।
ये रहे साथ
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर तथा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, कांग्रेस नेता तथा नाचन से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नरेश चौहान, कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष हिरेंद्र सेन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत शर्मा, महासचिव हरनाम सिंह, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष प्रेमलाल, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, बीडीओ सुंदरनगर विवेक चौहान, तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश, जिला आयुष अधिकारी मंडी डॉक्टर राजेश कालिया कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उनके साथ रहे। इस मौके अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक सड़क हादसे में बच्ची सहित 10 की मौत, 33 घायल….दसूहा-हाजीपुर रोड पर हुआ हादसा : MLA करमबीर सिंह घुम्मण, DC आशिका जैन व SSP संदीप कुमार मलिक ने दसूहा सिविल अस्पलात में घायलों का जाना हाल-चाल

हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि घायलों के इलाज में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी,   मृतकों के परिजनों को दी जाएगी 2-2 लाख रुपए की सहायता राशी,  पंजाब सरकार की ओऱ से घायलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रेस क्लब कुल्लू ने डीसी आशुतोष गर्ग को किया सम्मानित

कुल्लू 23 जनवरी :  सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने व लोगों की फीडबैक प्रशासन तक पहुंचाने में मीडिया सेतु की भूमिका निभाता है ।मीडिया की फीडबैक से प्रशासनिक मशीनरी और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1700 पुलिस व होम गार्ड कर्मी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे – मैड़ी में होली मेला 17 मार्च से होगा शुरु : मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध -एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

एडीसी ने मेले के सफल संचालन हेतू किए गए प्रबंधों की समीक्षा बैठक की  अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । ऊना, 14 मार्च – मैड़ी स्थित डेरा बाबा बडभाग सिंह में 17 मार्च से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मान सरकार ने ‘328 पावन स्वरूपों’ की गुमशुदगी में दर्ज कराई FIR… खतरे में कई बड़े नाम

चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति में एक ऐसा मामला जो करीब साढ़े नौ वर्षों से ठंडे बस्ते में पड़ा था, अब मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने उसे फिर से खोल दिया है. श्री...
Translate »
error: Content is protected !!