जिले में खुलेंगे 8 आम आदमी क्लीनिक: डिप्टी कमिश्नर

by

15 अगस्त को 3 आम आदमी क्लीनिकों का होगा रस्मी उद्घाटन
आम आदमी क्लीनिक बहादुरपुर का कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, बसियाला का स्वास्थ्य मंत्रीचेतन सिंह जोड़ेमाजरा व अहियापुर का विधायक जसबीर सिंह राजा गिल करेंगे उद्घाटन
होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने बताया कि 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश के आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से जिले में 8 आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए जा रहे हैं, जिनमें से 3 आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन 15 अगस्त को रस्मी तौर पर किया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आम आदमी क्लीनिक बहादुरपुर का उद्घाटन जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समागम के मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस की ओर से किया जाएगा। इसके अलावा आम आदमी क्लीनिक बसियाला ब्लाक पोसी का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री पंजाब श्री चेतन सिंह जोड़ेमाजरा व आम आदमी क्लीनिक गांव अहियापुर ब्लाक टांडा का उद्घाटन विधायक उड़मुड़ श्री जसबीर सिंह राजा गिल की ओर से किया जाएगा।
श्री संदीप हंस ने बताया कि इन आम आदमी क्लीनिकों में जिला निवासियों को नि:शुल्क इलाज किया जाएगा व उन्हें नि:शुल्क दवाईयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि आम आदमी क्लीनिकों में ओ.पी.डी. सेवाएं, परिवार नियोजन सेवाएं भी रहेंगी। उन्होंने बताया कि आम आदमी क्लीनिक का समय गर्मियों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक व सर्दियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Punjab Budget “Act of Deception”

Hoshiarpur/Mar.9/Daljeet Ajnoha : Bahujan Samaj Party (BSP) Punjab president and Chandigarh in‑charge Dr. Avtar Singh Karimpuri has slammed the budget presented by the Punjab government in the state assembly, calling it “directionless,” “anti‑people,” and...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर खन्ना ने दी कार्यकर्ताओं को बधाई

होशियारपुर 24 नवम्बर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा की भाजपा ने महाराष्ट्र विधान सभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांस्टेबल को शराब माफिया ने पहले कार से घसीटा : फिर कुचलकर मार डाला

नई दिल्ली से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां के नांगलोई इलाके में शराब माफिया को रोकने की कोशिश कर रहे दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को कार से पहले दस...
article-image
पंजाब

शिवरात्रि के उपलक्ष्य में संकन गार्डन में होगा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन : उपायुक्त

एएम नाथ। मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में पांच सौ वर्ष प्राचीन मंडी नगर पूरी तरह से तैयार है। इस बार महोत्सव की विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को और जीवंत बनाते हुए इनके...
Translate »
error: Content is protected !!