जिले में दो चरणों में होगी जनगणना : उपायुक्त मुकेश रेपासवाल

by

आधुनिक डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना-2027 : जिला जनगणना अधिकारी

एएम नाथ। चम्बा, 17 फरवरी : उपायुक्त व जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिला में जनगणना-2027 दो चरणों में की जाएगी जो स्वतंत्र भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण की जनगणना 12 मई से 11 जून तक होगी। उपायुक्त जिला में जनगणना के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उपायुक्त ने बताया कि पिछली जनगणना वर्ष 2011 में संपन्न हुई थी। अब जनगणना–2027 देश की 16वीं राष्ट्रीय जनगणना होगी।
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना की जाएगी जिसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा 3 फरवरी 2026 को जारी अधिसूचना के अंतर्गत जनगणना के समय, कर्मियों (प्रगणकों) द्वारा 33 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें आवास की स्थिति, पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई ईंधन, इंटरनेट एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित प्रश्न शामिल रहेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि जनगणना-2027 के अंतर्गत आधुनिक डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जाएगा जिसमें नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ ऐनुमैरेशन) सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि घर-घर जनगणना शुरू होने से 15 दिन पहले नागरिक 27 अप्रैल से 11 मई तक नागरिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज करवा सकेंगे।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना के लिए निर्धारित की गई सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं।
उपायुक्त ने कहा कि दूसरे चरण में जनसंख्या गणना सितम्बर 2026 से फरवरी 2027 के बीच की जाएगी। जिसमें
प्रत्येक व्यक्ति का नाम, आयु, लिंग, शिक्षा, व्यवसाय वैवाहिक स्थिति, प्रवास, मातृभाषा आदि जानकारी शामिल रहेगी।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना–2027 के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सहयोग प्रदान करें तथा प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करावाएं।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, जिला राजस्व अधिकारी विक्रम जीत सिंह, ओएसडी उमाकांत सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से गुज्जर समाज कल्याण परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां गुज्जर समाज कल्याण परिषद जिला सिरमौर के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीखण्ड के रास्ते एक ओर व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत : प्रतिबंध के बावजूद यात्रा से पहले ही अब तक 4 की मौत

एएम नाथ। शिमला  :   उतर भारत की सबसे  कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखण्ड कैलाश महादेव के रास्ते में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है।  इस वर्ष आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

MLA सुधीर शर्मा को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

एएम नाथ। शिमला, 24 फरवरी : हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सुधीर शर्मा के पर्सनल स्टाफ को 2...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पेंशनरों के योगदान को किया नमन… कहा, कर्मचारियों एवं पेंशनरों के एरियर पर कुल 2,155 करोड़ रुपये खर्च

मुख्यमंत्री ने पेंशनरों के योगदान को किया नमन कहा, कर्मचारियों एवं पेंशनरों के एरियर पर कुल 2,155 करोड़ रुपये खर् एएम नाथ। बिलासपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स दिवस के अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!