जिले में 12 लाख 87 हजार से ज्यादा वोटर अपने वोट के अधिकार का करेंगे प्रयोग : अपनीत रियात

by

जिला चुनाव अधिकारी ने अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों की पोलिंग स्टाफ की दूसरी रिहर्सल का लिया जायजा
पोलिंग स्टाफ का हौंसला बढ़ाते हुए पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करने की दी हिदायत
जिला वासियों को 20 फरवरी को मतदान करने की अपील की
होशियारपुर, 10 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने विधान सभा चुनाव-2022 के संबंध में भारत चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार करवाई गई अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों की दूसरी रिहर्सल का दौरा कर पोलिंग स्टाफ का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी, पंडित जगत राम सरकारी पालीटेक्नीक कालेज में विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़, रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल व होशियारपुर की हो रही रिहर्सलों की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र के जनरल आब्जर्वर डा. अरविंद कुमार चौरसिया के अलावा विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी के रिटर्र्निंग अधिकारी ए.डी.सी(शहरी विकास) हिमांशु जैन, चब्बेवाल के रिटर्निंग अधिकारी ए.डी.सी(सामान्य) संदीप सिंह, उड़मुड़ के रिटर्निंग अधिकारी दरबारा सिंह, होशियारपुर के रिटर्निंग अधिकारी एस.डी.एम. शिवराज सिंह बल व जिला राजस्व अधिकारी अमनपाल सिंह भी मौजूद थे।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि विधान सभा चुनावों के मद्देनजर आज अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों में नियुक्त किए गए पोलिंग अधिकारियों, पी.आर ओज तथा सहायक पी.आर. ओज की दूसरी रिहर्सल करवाई गई है और चुनावी ड्यूटी को लेकर सभी कर्मचारियों में पूरा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि विधान सभा चुनाव सफलतापूर्वक करवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में र्इ.वी.एम. व वी.वी.पी.ए.टी. मशीनों का प्रयोग होगा, इसलिए पी.आर.ओज तथा सहायक पी.आर.ओज इन मशीनों के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। उन्होंने चुनावी स्टाफ से कहा कि वह पोलिंग डे मॉनिटरिंग सिस्टम के बारे में पूरी तरह से जानकारी लें। उन्होंने पोलिंग स्टाफ का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि उनको गर्व महसूस करना चाहिए कि वे चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा बन रहे हैं।
रिहर्सल के दौरान पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोटिंग करने वाले कर्मचारियों में काफी उत्साह पाया गया। श्रीमती रियात ने बताया कि 20 फरवरी को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा व वोटों की गिनती 10 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरु होगी। उन्होंने कहा कि जिले के 1111 पोलिंग स्थानों पर कुल 1563 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और 12 लाख 87 हजार 837 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने जिला वासियों को 20 फरवरी को मतदान करने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीधी भर्ती द्वारा आए अध्यापकों की तरक्की रोकना निंदनीय : डीटीएफ

अध्यापकों के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे गढ़शंकर : 15 सितम्बर डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा मानसा के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सीधी भर्ती द्वारा आए हैड टीचर, सीएचटी, बीपीईओ की तरक्की रोकने संबंधी...
पंजाब

14 इंजेक्शन व 510 नशीली गोलियां के साथ दो गिरफ्तार

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों के विरुद्ध 14 इंजेक्शन व 510 नशीली गोलियां बरामद कर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एसआई बलजिंदर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ...
पंजाब

कितना फुटबाल टूर्नामैंट पर मोरांवाली की टीम का कब्जा

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव कितना में समूह नगर निवासियों व एन.आर.आई भाइयों के सहयोग से बाबा खडक़ सिंह फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी द्वारा आयोजित बाबा खड़क़ सिंह बाबा जवाहर सिंह झंडे जी 5 दिवसीय...
article-image
पंजाब

अमृतसर जेल : कैदियों के पास मिले आठ मोबाइल और 7 सिम कार्ड

अमृतसर :  फताहपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। यहां जेल में बंद कैदियों और हवालातियों के कब्जे से आठ मोबाइल और सात सिमकार्ड बरामद...
Translate »
error: Content is protected !!