जिलों से ओ.टी.एस. स्कीम के तहत 111.16 करोड़ रुपये की प्राप्ति से भगवंत मान सरकार में व्यापारियों का भरोसा हुआ प्रत्यक्ष

by

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि वैट बकाये के लिए एकमुश्त निपटान (ओ.टी.एस.) स्कीम को भारी समर्थन मिला है, जिसके तहत लगभग 298.39 करोड़ रुपये के बकाये वाली 7,845 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 111.16 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।

पुराने टैक्स बोझ को समाप्त करने के साथ-साथ राजस्व को बढ़ावा देने के लिए इसे एक निर्णायक कदम बताते हुए वित्त मंत्री ने चेतावनी दी कि इस राहत की समय सीमा 31 मार्च तक है, जिसके बाद सरकार सख्त वसूली मोड में आ जाएगी और इस कार्रवाई के लिए लगभग 8,000 संपत्तियों की पहले ही पहचान की जा चुकी है.

स्कीम से अब तक 111.16 करोड़ रुपये की वसूली

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, ‘इस स्कीम से अब तक कुल 111.16 करोड़ रुपये की प्राप्ति हो चुकी है. लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और रोपड़ डिवीजनों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय है. इन प्रमुख जिलों से मिला मजबूत समर्थन स्कीम के बड़े वित्तीय लाभों के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।

31 मार्च तक अंतिम अवसर, न गंवाएं यह मौका

एक जोरदार अपील करते हुए उन्होंने कहा, ‘चूंकि यह स्कीम 31 मार्च, 2026 को अपने अंतिम चरण में पहुंच रही है, इसलिए सभी पात्र करदाताओं को आगे आना चाहिए और राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहिए. कारोबारियों को ओ.टी.एस. विंडो बंद होने से पहले लंबित वैट बकाये का निपटान कर राज्य के टैक्स ढांचे से सहज रूप से जुड़ने के इस अंतिम अवसर को नहीं गंवाना चाहिए. इस स्कीम के तहत दी गई अभूतपूर्व राहत और बड़ी छूट पूरी तरह समयबद्ध है।

समय सीमा बीतने के बाद सख्त कार्रवाई

करदाताओं को इस अंतिम अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए वित्त मंत्री ने चेतावनी दी, ‘समय सीमा समाप्त होने के बाद राज्य सरकार का मौजूदा रियायती रुख स्वाभाविक रूप से सख्त कानूनी अनुपालन और बिना समझौते वाली वसूली प्रक्रिया में बदल जाएगा, जिससे बकाया मामलों को बिना किसी छूट के सामान्य कानूनी जांच के दायरे में लाया जाएगा।

8,000 संपत्तियों की पहले से की गई पहचान

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि 31 मार्च 2026 के बाद जिन मामलों में बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है, उनमें कानून के प्रावधानों के अनुसार वसूली की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि तैयारी के तहत, जहां भी आवश्यक हो, कार्रवाई के लिए लगभग 8,000 संपत्तियों की पहले ही पहचान की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री की व्यापार-समर्थक नीतियों का परिणाम

इस पहल के पीछे मुख्य उद्देश्य पर जोर देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, ‘ओ.टी.एस. स्कीम को मिला भरपूर समर्थन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पारदर्शी और व्यापार-समर्थक नीतियों में करदाताओं के विश्वास को दर्शाता है. इस पहल का उद्देश्य राहत प्रदान करना, मुकदमेबाजी को कम करना और राज्य की राजस्व प्रणाली को मजबूत करना है।

उन्होंने आगे बताया कि सरकार द्वारा यह स्कीम विशेष रूप से पुराने वैट देनदारियों के ब्याज और जुर्माने में भारी छूट देकर निपटान का सुनहरा अवसर देने के लिए बनाई गई है, ताकि कारोबारियों को साफ-सुथरे वित्तीय खातों के साथ नई शुरुआत करने में सक्षम बनाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

वेतन न मिलने पर सिविल अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने रखा कामकाज बंद, आश्वासन के बाद किया शुरू

नवांशहर : वेतन न मिलने के रोष स्वरूप सिविल अस्पताल के सफाई कर्मचारियों की ओर से शुक्रवार को कामकाज बंद रखा गया। जिसे कार्यकारी एसएमओ के आश्वासन के बाद शुरू किया गया। इस दौरान...
article-image
पंजाब

पेट्रोल पंप के कारिंदों ने 7 लाख रुपए की ठगी : दो नामजद

नवांशहर। पुलिस ने पेट्रोल पंप के कारिंदों ने लोगों के वाहनों में नकद तेल डालकर पैसे अपनी जेब में रखकर पेट्रोल पंप मालिक को उधार बताकर करीब सवा 7 लाख रुपए की ठगी करने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेवा सिमरन सर्मपण व त्याग की मूर्त थे ब्रहमलीन स्वामी सरवगिया नेद जी भूरीवाले : आचार्य चेतना नंद जी भूरीवाले

ब्रहमलीन स्वामी सरवगिया नंद जी नमित धाम रकबा साहिब में तीन दिवसीय समागम समय श्री अखंड पाट साहिब के भोग डाले बलाचौर : श्री सतगुरू भूरीवालें गुरगद्दी परंपरा(गरीबदासी संप्रदाय)के तीसरे गद्दीनशीन सतगुरू ब्रहमा नंद...
article-image
पंजाब

14 हजार420 बोतल शराब के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

नावादा : जिलाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी के प्रयास को विफल किया गया। यह कार्रवाई रजौली समेकित...
Translate »
error: Content is protected !!