जीत के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचीं CM सुक्खू की पत्नी, खूब हुआ हंसी मजाक, कौन सी सीट मिली

by

 एएम नाथ। शिमला  : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर आज पहली बार विधानसभा पहुंचीं. कमलेश ठाकुर ने मानसून सत्र के दौरान विधानसभा के कार्यवाही में हिस्सा लिया. विधानसभा के कार्यवाही 27 अगस्त को शुरू हो गई थी, लेकिन परिवार में किसी रिश्तेदार के देहांत होने की वजह से कमलेश ठाकुर कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकी थी.

आज जब वो सदन पहुंची, तो उनका स्वागत किया गया :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन की कार्यवाही के दौरान कमलेश ठाकुर का स्वागत किया. इससे पहले कमलेश ठाकुर के सदन में आने के चलते माहौल खुशनुमा भी नजर आया. विपक्ष के सदस्य और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के यूनिवर्सिटी वक्त के पुराने दोस्त सतपाल सिंह सत्ती ने अपने चित-परिचित मजाकिया अंदाज में उनका स्वागत किया. इससे सदन में गंभीर माहौल कुछ खुशनुमा नजर आया. 

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कुछ भी बोलने से पहले सोचना पड़ेगा, क्योंकि अब भाभी जी भी सदन में आ गई हैं. इस पर सदन में खूब ठहाके लगे. विधानसभा अध्यक्ष ने भी मजाक करते हुए पूछा कि क्या आप अपने पत्नी से डरते हैं, तो मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि वह सिर्फ यह कह रहे हैं कि उन्हें पत्नी का नाम लेकर डराने की कोशिश न की जाए. इस पर सदन में खूब ठहाके लगे.  कमलेश ठाकुर ने 22 जुलाई को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली. वह देहरा विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं.  ऐसा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब पति और पत्नी एक ही सदन के सदस्य हैं. यह हिमाचल प्रदेश की विधानसभा का इतिहास है, जिसे आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान में महिला शक्ति का रहा बोलबाला, 79.53 फीसदी मतदान : ऊना जिले में लोकसभा निर्वाचन में 74.23 प्रतिशत मतदान

ऊना जिले में लोकसभा निर्वाचन में 74.23 प्रतिशत मतदान, 2 विधानसभा उपचुनावों के लिए 76.14 फीसदी रहा मत प्रतिशत ऊना, 1 जून। ऊना जिले में लोकसभा आम निर्वाचन और 2 विधानसभा उपचुनावों के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध : शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा में विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी ‘वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव पेश किए जाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव पर्यवेक्षक ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से की बैठक

देहर्रा / तलवाड़ा : राकेश शर्मा । विधानसभा उपचुनाव को लेकर देहरा के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक इज़राइल वात्रे इंटी (आईएएस) ने आज सोमवार को चुनावी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक पार्टियों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक की गोलियां मार माहिलपुर में हत्या करने का मामला : युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

गढ़शंकर, 29 मार्च : थाना माहिलपुर पुलिस ने गुरुवार की शाम बेकरी से सामान खरीदने आये युवक संदीप कुमार उर्फ सनी भारद्वाज (35) की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोप में मृतक की पत्नी...
Translate »
error: Content is protected !!