जीवन रक्षक बने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू : अपना हेलीकॉप्टर भेजकर 69 वर्षीय बुजुर्ग को किया एयरलिफ्ट

by
एएम नाथ। कांगड़ा :   हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के दायरे में आने वाले दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में एक बीमार महिला को रेस्क्यू कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मिसाल पेश की। बड़ा भंगाल की एक बीमार महिला के लिए सीएम सुक्खू का हेलीकप्टर जीवन रक्षक बना। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को जब इस बारे में सूचना मिली कि बड़ा भंगाल में एक महिला गंभीर बीमारी से ग्रस्त है।
जिसके बाद सीएम ने तुरंत आदेश जारी करते हुए आपने हेलीकप्टर को रेस्क्यू करने के लिए भेज दिया। 69 वर्षीय कपूरी देवी को हेलीकॉप्टर से बड़ा भंगाल से एयरलिफ्ट कर टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा पहुंचाया गया है।
बता दें कि बड़ा भंगाल की  रहने वाली कपूरी देवी लगभग एक हफ्ते से बीमार थी। उन्हें खाने-पीने और चलने-फिरने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस क्षेत्र से मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए कई घंटे पैदल चलना पड़ता है। ऐसे में सड़क मार्ग से महिला को अस्पताल तक पहुंचाया बेहद मु​​शिकल हो गया था।
ऐसे में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यहां अपना हेलीकॉप्टर भेजने का आदेश दिया। कपूरी देवी को सुबह हेलीकॉप्टर से बड़ा भंगाल से कांगड़ा पहुंचाया गया। कपूरी देवी फिलहाल टांडा हॉस्पिटल में हैं और उनकी हालत पहले से बेहतर है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कपूरी देवी के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने टांडा मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टर को कपूरी देवी की सेहत पर नज़र रखने का भी आदेश दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लकड़ी से भरी 15 गाड़ियां पकड़ी – जा रही थी हिमाचल से पंजाब : चालकों के पास नहीं मिले संबंधित कागजात

रोहित भदसाली।  ऊना : : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में फॉरेस्ट विभाग पुलिस बा सीआईडी की टीम ने अलग-अलग जगह पर नाके लगाकर हिमाचल से पंजाब जा रही लकड़ी से भारी 15 गाड़ियों...
हिमाचल प्रदेश

यात्री सुरक्षित : बेसहारा पशु को बचाते बस हाईवे किनारे ठूंठ से टकराई

ऊना : पनोह में सीटीयू की बस नेशनल हाईवे 503 एक्सटेंशन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जो 32 मील पठानकोट से चंडीगढ़ जा रही थी। हादसे की ‌वजह बस के आगे अचानक कोई बेसहारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लैंगिक समानता, पॉक्सो एक्ट जागरूकता व महिलाओं की सुरक्षा पर की चोट

मिशन शक्ति के तहत 12 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के समापन पर शकुंतला मेमोरियल बीएससी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सरोल में किया जागरूक किशोरियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल मजदूरी और बाल विवाह के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के सूरी में कटान के दौरान पेड़ गिरने से भरमौर के व्यक्ति की मौत, पांच घायल 

एएम नाथ। ऊना  : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के तहत सूरी में कटान के दौरान पेड़ गिरने से एक चरानी की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार...
Translate »
error: Content is protected !!