जेज़ों की खड्ड में फिर बही पानी मे हिमाचल प्रदेश की स्विफ्ट कार , युवाओं ने बड़ी मुश्किल से बचाया : कार में स्वार युवक बीटन , हरोली जिला ऊना के रहने वाले थे

by
गत महीने 11 अगस्त को हिमाचल के गांव देहलां से आई इन्नोवा के बहने से 11 लोगों की तेज बहाव में बहने से हो गई थी
रोहित भदसाली। माहिलपुर / हरोली : , 10 सितंबर : मंगलवार की सुबह 8 बजे जेजों दोआब के स्थानीय लोग उस समय सहम गए जब उन्हें पता चला कि हिमाचल प्रदेश की एक स्विफ्ट कार में बैठे तीन युवक बारिश के पानी के बहाव में बह गए लेकिन वहां उपस्थित युवाओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उसे बचा लिया। इन युवकों की बहादुरी की इलाके में प्रशंसा हो रही है।
गांव के युवक मनोज कुमार और रोहित जैन उर्फ ​​बंटी ने जानकारी देते हुए बताया कि वे और अन्य लोग खड्ड के पास खड़े होकर बारिश का पानी देख रहे थे तभी हिमाचल प्रदेश नंबर की कार नंबर एचपी 80ए 7734 पानी के बहाव की चपेट में आ गई और उसमे बैठे युवक जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे, उन्होंने कहा कि यह दृश्य देखकर उनकी आंखों के सामने 11 अगस्त का हादसा सामने आ गया, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। रोहित जैन ने बताया कि वह और उसके साथ खड़े युवक लियाकत अली, विक्की खन्नी, अश्वनी और वंश गज्जर पानी में कूद गए और तुरंत कार में सवार युवकों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने लोगों और गाड़ियों की मदद से कार को बड़ी मुश्किल से किनारे खींचा। इस कार में स्वार युवक बीटन पुलिस थाना हरोली जिला ऊना के रहने वाले थे।
 बता दें कि पिछले महीने 11 अगस्त को सुबह करीब 10:30 बजे हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव देहला से नवांशहर शादी में शामिल होने जा रहे लोगों की इनोवा कार बरसाती पानी में इसी जगह पर बह गई थी। जिसमें 12 लोग सवार थे। उस वक्त भी इलाके के युवाओं रोहित जैन उर्फ ​​बंटी, पम्मी, दीपक कुमार, रवि, शिवम प्रजात्या, सोनू, अक्षय, विशाल, अतुल और लाडी ने अपनी जान की परवाह किये बगैर उनमें से एक दीपक भाटिया को बचा लिया था, जबकि 11 लोगों की मौत हो गई थी। 9 मृतकों के शव 11 अगस्त को मिले थे और 2 के शव 4 दिन बाद मिले थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बार एसोसिएशन गढ़शंकर के एडवोकेट राज कुमार भट्टी प्रधान व बिक्रमजीत सिंह सेक्रेटरी गए चुने

गढ़शंकर। बार एसोसिएशन गढ़शंकर के लिए हुए चुनाव में आज एडवोकेट राज कुमार भट्टी अध्यक्ष चुने गए। इसके इलावा बिक्रमजीत सिंह सेक्रेटरी , दीपांकर लंब वाईस प्रधान, सुख नागपाल जॉइंट सेक्रेटरी और रमन कुमार...
article-image
पंजाब

निमिषा मेहता ने श्री खुरालगढ़ साहिब के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर :   विधानसभा हल्का गढ़शंकर की भाजपा की इंचार्ज निमिषा मेहता ने भारत के केंद्रीय पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से  मुलाकात की और भारत सरकार से मांग की...
article-image
पंजाब

गांव नूरपुर जटा के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की शर्मनाक घटना, पुलिस ने तुरंत संभाली कमान

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : गढ़शंकर हल्के के गांव नूरपुर जटा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में आज सुबह बेअदबी की एक बेहद निंदनीय घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में रोष की लहर दौड़ गई।...
article-image
पंजाब

कुल हिदं किसान सभा ने गढ़शंकर शहर में तीन जगह और एक दर्जन गावों में कृषि कानूनों की प्रतिया फूंकी

गढ़शंकर:सयुंक्त किसान र्मोचा के आहावान पर  कुल हिंद किसान सभा दुारा गांव गढ़ी मट्टों, शाहपुर, सदरपुर, चक्क रौतां, खानपुर, गढ़शंकर, पाहलेवाल, जीओ सैंटर गढ़शंकर, रिलांयस माल गढ़शंकर, दुगरी, बोड़ा, व गढ़शंकर शहर में कृषि...
Translate »
error: Content is protected !!