जेबीटी बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण अनिवार्य

by

हमीरपुर 19 अक्तूबर। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जेबीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए 82 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस वर्ग, एससी और एसटी वर्ग में वर्ष 2016 तक के बैच के अभ्यर्थी पात्र होंगे। इनके अलावा सामान्य वर्ग स्वतंत्रता सेनानी आश्रित में 2020 बैच, एससी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित में 2021 बैच और एसटी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित के वर्ग में वर्ष 2022 बैच के अभ्यर्थी पात्र हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने जिला के पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय की लिस्ट में जरूर देखें और लिस्ट में नाम न होने की स्थिति में 24 अक्तूबर तक कार्यालय की वेबसाइट ईईएमआईएस.एचपी पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करंे। नजदीकी रोजगार कार्यालय में 25 अक्तूबर तक भी नाम दर्ज करवाए जा सकते हैं। सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि जेबीटी बैचवाइज भर्ती में भाग लेने के लिए पात्र उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में नाम पंजीकृत होना आवश्यक है।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 5 मई को

ऊना :  जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 5 मई को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में आय-व्यय का अनुमोदन, जिला परिषद के वार्षिक बजट 2022-23 का अनुमोदन,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमित भरमौरी बने कांग्रेस के महासचिव, जताया आभार

शीर्ष नेतृत्व से भेंट कर लिया आशीर्वाद, संगठन मजबूती का संकल्प बोले, जनसेवा और प्रदेश विकास मेरी प्राथमिकता एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत अमित भरमौरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

31 अक्टूबर तक कराई जा सकेगी वोट के लिए रजिस्ट्रेशन : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बोर्ड की चुनावों के लिए वोट रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई गई

 योग्य केसधारी व्यक्ति अपनी वोट जरूर बनवाएं – जिला निर्वाचन अधिकारी होशियारपुर, 18 सितंबर :  चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बोर्ड के चुनावों के लिए जिला होशियारपुर में योग्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिजली के बाद प्रदेश वासियों को सुक्खू सरकार ने दिया पानी का झटका : जयराम ठाकुर

सरकारें अपनी पार्टी के चुनावी वादे के अनुसार काम करती है लेकिन कांग्रेस विपरीत काम कर रही है मुख्यमंत्री क्या 5 साल प्रदेश की जनता को झटके पर झटके ही देना चाहते हैं,   नौकरी...
Translate »
error: Content is protected !!