जोनल फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दस इनाम किए हासिल : महाराजा ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदास कालेज की छात्राओं ने

by

गढ़शंकर – सतगुरु भूरीवाले गुरगदी परंपरा(गरीबदास सम्प्रदाय) के गद्दीनशीन वेदांत आचार्य स्वामी चेतनानंद की सरपरस्ती में चल रहे महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदास राणा गजेंद्र चंद गर्ल्ज कालेज मनसोवाल की छात्राओं द्वारा जोनल फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दस इनाम हासिल करने पर वेदांत आचार्य स्वामी चेतनानंद द्वारा आशीर्वाद देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी क्षेत्रीय युवक व विरासती मेले में विभिन्न प्रतियोगिता के मुकाबलों शानदार प्रदर्शन करते हुए कालेज छात्राओं द्वारा ईनाम हासिल करने पर शिक्षण संस्थान का नाम रौशन किया है। कालेज प्रिं गुरशरण कौर सिधू ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी जोन एंड हैरिटेज फेस्टिवल के मुकाबले बाबा बलराज कालेज बलाचौर में करवाये गए थे, जिसमे 16 कालेजों की टीमों ने हिस्सा लिया था। इन मुकाबलों में पीढ़ी बनाना, नाला बुनना, खिदो बनानी, परांदा बनाना, क्रोशिए, पखी बनानी, महिंदी लगानी, सुहारा गायन, मुहावरेदार वार्तालाप करना, कहानी लेखन में कालेज की छात्राओं ने हिस्सा लेते हुए प्रथम, दूसरा व तीसरे स्थान प्राप्त कर कालेज की झोली में डाले है। इन मुकाबलों में विजेता बनकर पुरस्कृत होने पर छात्राओं व कोचस को स्वामी जी ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आगे भी कालेज के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं व कालेज स्टाफ द्वारा की मेहनत से ही यह सफलता हासिल हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर बैजनाथ के लोगों को दी करोड़ों की सौगातें – मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का किया शुभारंभ : बैजनाथ इंडोर स्टेडियम को 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। बैजनाथ : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस...
article-image
पंजाब

8 से अधिक टीचर्स सस्पेंड : पंचायत चुनावों में काम में लापरवाही करने के थे आरोप

चंडीगढ़  :  पंजाब के इन शिक्षकों को सस्पेंड करने का आदेश, महंगी पड़ी ये गलती पंजाब में टीचर्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब के शिक्षा विभाग ने उन टीचर्स पर...
article-image
पंजाब

A New Era of Digital

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 25 – Lamrin Tech Skills University Punjab has taken a bold leap into the future of education by officially signing a Memorandum of Understanding (MoU) with Digital Vidya, India’s No.1 Digital Marketing...
article-image
पंजाब

पूर्व आईजी ने सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर से खुद पेट में गोली मार की ख़ुदकुशी की कोशिश : 12 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, 8.10 करोड़ की ठगी का जिक्र

पटियाला: पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी (इंस्पेक्टर जनरल) द्वारा खुद को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने गोली सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर से पेट में मारी। गोली लगने से वह घायल हो...
Translate »
error: Content is protected !!