बी बी एन 4 अप्रैल (तारा) : गुरु नानक देव की चरण स्पर्श धरती श्री जोहड़जी साहिब में पिछले छह दिनों से लगे मेले में मत्था टेकने के पश्चात दोआबा पंजाब की संगत रविवार अर्द्ध रात्रि से वापसी प्रस्थान शुरू कर देगी। दूसरे सप्ताह में सोमवार से पंजाब के रियासत पटियाला, चंडीगढ़, हरियाणा व हिमाचल के मेहलोग, नालागढ़, कोट बेजा, कुठाड़, अर्की बागल,बिलासपुर, बघाट, सिरमौर, उत्तराखंड, चायल व शिमला की रियासतों के श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचेंगे।
जोहड़जी से 40 किलोमीटर की दूरी पर खरूनी में संगत के लिए लंगर भंडारा का आयोजन किया जाएगा। यहाँ पर रुककर सारी संगत माल पुड़े का भंडारा छककर आगे बढ़ते है। खरूनी गांव के सबसे वृद्ध 86 वर्षीय सुच्चा सिंह सैनी ने बताया कि सदा बरत स्थल खरूनी में जब से जोहड़जी साहिब में मेला लगता आ रहा तब से यहां पर वापसी के लिए भंडारा लगता आ रहा।
