टांडा गौहत्या के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी इरशाद पर पहले भी दर्ज हैं 3 केस

by
होशियारपुर । टांडा गौहत्या मामले में पुलिस ने 2 ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले भी 2 औरतों समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने छापामारी कर कलीयर शरीफ (यूपी) से इस केस के मुख्य आरोपी इरशाद खान पुत्र नवाब खान वासी मुणूके थाना निहाल सिंह वाला, मोगा तथा फरियान पुत्र बरक्त अली वासी गांव खक्खा थाना टांडा जिला होशियारपुर को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि यह घटना रेलवे की सीमा के अंदर हुई थी। इस लिए इस संबंधी थाना जीआरपी जालंधर की ओर से मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की गई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी पंजाब विरेश कुमार भावरा तथा आईजीपी जालंधर रेंज अरुण पाल सिंह की ओर से इस केस को जल्द से जल्द टे्रस करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के ऑर्डर दिए गए थे। इसके बाद गठित टीमों की ओर से फोरैंसिक तथा गुप्त सोर्स लगाकर केस को 36 घंटे के अंदर-अंदर ट्रेस किया गया था। इस केस में पुलिस 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें 2 औरतें भी शामिल थीं।
इस केस के मुख्य आरोपी इरशाद खान वासी मोगा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन गुरदासपुर तथा खन्ना में रेड की गई थी पर इरशाद पहले ही वह यूपी भाग चुका था। 18 मार्च को विशेष टीमों की ओर से उसे कलीयर शरीफ यूपी से गिरफ्तार किया गया। बाद में इस केस में एक ओर आरोपी फरियाद खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुछताछ दौरान आरोपियों ने बताया कि वह पशू तस्करी का धंधा करते हैं और उन्होंने सतपाल उर्फ पप्पी वासी कोटली शेखां, जिस पर पहले ही गौहत्या के केस दर्ज है, से संपर्क करके गऊएं खरीदकर टांडा में रेलवे लाईनों के पास अपने साथियों के साथ मिलकर गौवंश की हत्या कर दी और फिर गौमांस आगे यूपी के व्यापारी को बेच दिया। बता दें कि अब तक पुलिस ने इस केस में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
जांच दौरान पता चला है कि इरशाद खान के ऊपर थाना हनूमानगढ़ में भी पशू तस्करी करने के आरोप में 3 केस दर्ज हैं। जांच दौरान यह बात भी सामने आई है कि इरशाद खान और उसके पिता नवाब पर पहले भी गांव बिलासपुुर में हड्डारोढ़ी की आड़ में बुच्चडख़ाना चलाने और गौहत्या करने के संबंध में 2017 में थाना निहाल सिंह वाला में पर्चा दर्ज है। इन आरोपियों की ओर से मालेरकोटला, लुधियाना, खन्ना गुरदासपुर तथा जालंधर से गौ तस्करी की जाती थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब उपचुनाव के सभी बूथों पर होगी लाइव वेबकास्टिंग : चौकसी बढ़ाने के आदेश

 पंजाब की चार सीटों पर 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत लाइव वेब कास्टिंग होगी। इस बीच मतदान केंद्रों पर लोगों को सभी...
article-image
पंजाब

MLA Dr. Ishank Kumar inaugurated

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan 2 :  Vardhman Yarns & Threads Ltd, Hoshiarpur has been initiating various activities in the area of Education, Health, Rural development and Environment and Sustainability under its CSR programme. As a part...
article-image
पंजाब

*जालंधर में भाजपा युवा नेता प्रशांत गंभीर की अध्यक्षता में आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला जलाया इस मौके भाजपा नेता राजेश बाघा, कृष्ण लाल शर्मा, गुरप्रीत विक्की पहुंचे*

*जालंधर/दलजीत अजनोहा ,: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की गोली शहीद होने पर रोष में आज लंबा पिंड चौक में पाकिस्तान का पुतला जलाया पंजाब प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया...
article-image
पंजाब

अवैध माइनिंग पर रोक लगाने, आपूर्ति और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए माइनिंग क्षेत्र में पंजाब सरकार ने किए ऐतिहासिक सुधार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने प्रदेश के माइनिंग क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए हैं. इसके तहत पंजाब माइनर मिनरल पॉलिसी में महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई है,...
Translate »
error: Content is protected !!