टी-20 क्रिकेट मैच के दृष्टिगत एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में माॅक ड्रिल का आयोजन

by
विभिन्न एजेंसियों सहित एनसीसी कैडेट्स तथा आपदा मित्रों ने लिया भाग
एएम नाथ। धर्मशाला  : एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला में 14 दिसंबर 2025 को आयोजित किये जाने वाले आगामी टी-20 क्रिकेट मैच के दृष्टिगत एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह टी-20 मैच भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेना जाना है। इसके चलते देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य अतिथि भी इस दौरान धर्मशाला का दौरा करेंगे।
इसी संभावित भीड़ और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आज एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आगजनी एवं भगदड़ की स्थिति पर आधारित एक व्यापक माॅक ड्रिल का आयोजन जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।
माॅक ड्रिल में सभी संबद्ध विभागों एवं एजेंसियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। माॅक ड्रिल में फायर सर्विस विभाग, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ, जिला पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं एम्बुलेंस सेवाएं, अन्य सहायक एजेंसियां शामिल हुईं। इसके साथ ही स्कूलों, काॅलेजों के एनसीसी कैडेट्स तथा आपदा मित्रों ने भी माॅक ड्रिल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतिभागियों ने स्टेडियम में आग लगने की स्थिति, घायल व्यक्तियों की निकासी, भीड़ नियंत्रण, प्राथमिक उपचार, और स्टेडियम के विभिन्न द्वारों से सुरक्षित निकास प्रक्रियाओं का अभ्यास किया।
माॅक ड्रिल के दौरान टीमों के बीच समन्वय, प्रतिक्रिया क्षमता, संसाधनों के त्वरित उपयोग एवं वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने की तत्परता का सफल प्रदर्शन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की गई ताकि मैच के दौरान किसी भी आपदा या आकस्मिक स्थिति में सुरक्षा और व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत कांगड़ा में 227 करोड़ रुपये व्यय . कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान: संजय रत्न

एएम नाथ। धर्मशाला, 5 फरवरी: जिला कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं विधायक संजय रत्न ने आज धर्मशाला में आयोजित जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शालिग्राम गिरफ्तार : बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई

मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम मंदिर के बागेश्वर धाम सरकार प्रमुख के रूप में लोकप्रिय धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शालिग्राम को कोर्ट में पेश किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में सुशासन और सशक्त विपक्ष का नया अध्याय : जयराम ठाकुर

भाजपा विधायकों की विशेष कार्यशाला संपन्न, नेता प्रतिपक्ष हिमाचल जयराम ठाकुर ने दिया प्रशिक्षण कहा, ​अनुभव, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ जनता की आवाज बनेंगे भाजपा के 29 विधायक एएम नाथ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ की भीड़ और सफाई पर राकेश टिकैत ने कहा- “योगी सरकार ने कर दिखाया कमाल!” अखिलेश को भी लिया आड़े हाथों

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 की तैयारियों और व्यवस्थाओं की तारीफ हर ओर हो रही है। इस बार किसान नेता राकेश टिकैत भी संगम में स्नान करने पहुंचे, जहां उन्होंने योगी सरकार की...
Translate »
error: Content is protected !!