टैगोर स्कूल कुठाड़ में इन्वेस्टिचर समारोह 7 अप्रैल को समारोह के मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह होंगे

by

पट्टा मेहलोग, 3 अप्रैल (तारा) : दून क्षेत्र के प्रतिष्ठित टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ के परिसर में सात अप्रैल को वार्षिक इन्वेस्टिचर अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। विद्यायल की निर्देशक प्रधानाचार्य रीता झा ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह होंगे।जबकि दून क्षेत्र के विधायक चौधरी रामकुमार, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, राजा अरुण सेन व महंत स्वर्ण स्वरूप जी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।उन्होंने बताया कि समारोह में विद्यालय के होनहारों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विद्यालय के चेयरमैन कीमती लाल बत्ता द्वारा कबड्डी अंडर 19 स्पर्धा की विजेता टीम सहित अन्य गतिविधियों में अब्बल रहे छात्रों को ट्रॉफी से नवाजा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आएगा श्वेत पत्र, सुक्खू बोले- जनता के सामने होगा दूध का दूध और पानी का पानी

एएम नाथ। शिमला। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में कैबिनेट मंत्रियों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जमकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर में युवक द्वारा दातर से हमले में घायल युवती के बेहतर सर्जरी और इलाज में भी मदद करेंगे : कंगना रनौत

शिमला. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में युवक के कातिलाना हमले में घायल 21 साल की युवती का चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा है। युवती की हालत में सुधार हुआ है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया स्टार नाइट सिहुंता के रहे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। सिहुंता :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया शनिवार को उपमंडल चुवाड़ी के सिहुंता कस्बे में छिंज मेला समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या–स्टार नाइट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कुलदीप सिंह पठानिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राशनकार्ड धारक 15 अगस्त से पहले करवाएं ई-केवाईसी : डीसी डा. निपुण जिंदल

डिपो संचालकों को पंचायत स्तर पर ई-केवाईसी कैंप लगाने के निर्देश, ई-केवाईसी के लिए आधार अपडेट भी जरूरी धर्मशाला 20 जुलाई। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सभी राशन कार्ड धारक 15 अगस्त...
Translate »
error: Content is protected !!