ठूँजा साल वाली पक्की नौकरी की गारंटी देकर नौकरियां छीनना है वोट चोरी : जयराम ठाकुर

by

युवाओं के सपने, प्रदेश के विकास पर ताला लगाने वाली सुक्खू सरकार

वोट चोरी की मास्टर है कांग्रेस, हिमाचल में वोट चोरी कर बनाई सरकार

एएम नाथ। हमीरपुर :  हमीरपुर से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ठूँजा साल वाली पक्की नौकरी की गारंटी देकर सत्ता हासिल करने के बाद प्रदेश में पक्की नौकरी खत्म कर देना वोट चोरी होती हैं। कांग्रेस ने वोट चोरी से ही हिमाचल प्रदेश में अपनी सरकार बनवाई है। कांग्रेस वोट चोरी की मास्टर है। पूरी कांग्रेस पार्टी, छोटे से बड़ा हर नेता चौक चौराहे पर खड़ा होकर विधानसभा चुनाव के पहले ठूँजा साल वाली पक्की नौकरी देने का ही ऐलान करता था। लेकिन सत्ता में आने के बाद से जितनी भी ठूँजा साल वाली पक्की नौकरियां थी, सब को एक-एक कर बंद करने में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी। अब सरकार के नुमाइंदों से उनकी चुनावी गारंटी और ठूँजा साल वाली पक्की नौकरी की बात करो तो वह इधर-उधर की बात करते हैं। विधानसभा के पटल से लेकर राष्ट्रीय महत्व के मंचों और तिथियों पर सरासर झूठ बोलते हैं। सरकार का एक मंत्री अगर कहेगा कि हमने 30000 नौकरियां दे दी तो अगले दिन दूसरा मंत्री जाकर रहेगा हमने 35000 नौकरियां दे दी। जुबानी जमा खर्च में और झूठ बोलने में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता। नौकरियों के आंकड़े पर मुख्यमंत्री महोदय द्वारा विधानसभा में क्या बोला जाता है उनकी पार्टी के राजनीतिक मंचों से क्या बोला जाता है और राष्ट्रीय महत्व के दिनों में प्रदेश को संबोधित करने पर क्या बोला जाता है। वह आंकड़े देखकर कोई भी उनके बयानों की गंभीरता का अंदाजा लगा सकता है। नेता प्रतिपक्ष हमीरपुर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन के साथ समीरपुर जाकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की।
जयराम ठाकुर ने कहा वर्तमान कांग्रेसनीत सुक्खू की सरकार सिर्फ झूठ और वोटो की चोरी के आधार पर ही बनी है। कांग्रेस के बड़े–छोटे सभी नेताओं ने कर्मचारियों से झूठ बोला और उनके वोटो की चोरी की। कांग्रेस ने ₹1500 देने के नाम पर हर महिला से झूठ बोला और उनके वोट की चोरी की। कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में एक लाख रोजगार और 5 साल में 5 लाख वोटों की गारंटी देकर प्रदेश के युवाओं के वोटों की चोरी की। कांग्रेस ने दूध के दाम ₹100 किलो की गारंटी देकर किसानों के वोटों की चोरी की। कांग्रेस ने स्टार्टअप फंड की गारंटी देकर प्रदेश के युवा उद्यमियों के वोटों की चोरी की। कांग्रेस ने बागवानों द्वारा सब के दाम स्वयं तय करने की गारंटी देकर बागवानों के वोटों की चोरी की। अच्छी स्वास्थ्य सुविधा की गारंटी देकर बीमार लोगों के वोटों की चोरी भी की। प्रदेश के लोगों की भावनाओं को खेलने और उनके साथ विश्वासघात करने का कोई भी मौका कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए नहीं छोड़ा।
जयराम ठाकुर ने कहा कांग्रेस ने सिर्फ वोटो की चोरी करके प्रदेश का जनादेश ही नहीं हथियाया बल्कि आज प्रदेश के विकास की राह में रोड़े भी अटका रही है। सुख की सरकार के ढाई साल का कार्यकाल निराशा से भरा ही रहा है। कर्ज के बोझ को बढ़ाने के अलावा सुक्खू सरकार ढाई साल से ज्यादा के समय में कुछ नहीं किया है। प्रदेश इससे भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी सरकार के पास हिमाचल के बेहतर भविष्य की कोई योजना नहीं है। सरकार झूठ बोलकर सिर्फ अपना वक्त कट रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू : पहले ही दिन हुआ जबरदस्त हंगामा

धर्मशाला : तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है. सदन की कार्यवाही पहले दिन 11 बजे शुरू हुई. शोकोदगार के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष दल बीजेपी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो भाईयों सहित परिवार के चार लोगों की मौत – केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही एक कार पर गया पलट

राजसमंद  :  राजस्थान के राजसमंद जिले में एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया।  गुरुवार को चारभुजा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो भाईयों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ममता जैन को रोटरी क्लब नाहन संगिनी’ के अध्यक्ष पद की कमान : निवर्तमान अध्यक्षा अंजू अग्रवाल द्वारा वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों का ब्यौरा किया प्रस्तुत

नाहन : माता पदमावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के परिसर रोटरी क्लब नाहन ‘संगिनी’ के अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि विधायक अजय सोलंकी ने शिरकत की। पदमावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल को चुनाव से पहले झटका : ED को मिली उपराज्यपाल से मुकदमा चलाने की मंजूरी

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!