डंकी रूट केस’ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: 13 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की नकदी-सोना-चांदी जब्त

by

जालंधर : ईडी  के जालंधर आंचलिक कार्यालय ने पीएमएलए, 2002 के तहत अवैध आप्रवासन से जुड़े ‘डंकी रूट केस’ में बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 और 19 दिसंबर 2025 को पंजाब, हरियाणा और नई दिल्ली में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। धन शोधन की जांच के सिलसिले में की गई इस कार्रवाई के दौरान ईडी को भारी मात्रा में संदिग्ध संपत्तियां और अहम सबूत मिले।

तलाशी के दौरान 4.68 करोड़ रुपये नकद, करीब 8.07 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की छड़ें (5.9 किलो), 2.7 लाख रुपये मूल्य के सोने के सिक्के (20 ग्राम) और लगभग 6.42 करोड़ रुपये मूल्य की चांदी की छड़ें (313 किलो) बरामद कर जब्त की गईं। इसके अलावा कई डिजिटल डिवाइस और अपराध से जुड़े रिकॉर्ड/दस्तावेज भी मिले हैं।
ईडी को कार्रवाई के दौरान विभिन्न परिसरों से 50 से अधिक तीसरे पक्ष के मूल पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है। एजेंसी द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तुम्हारे शेर बेटे को मार दिया : तलवारों से 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी पर हमला किया और उसके बाद घायल अवस्था में घर के बाहर लेकर पहुंचे : सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में ‘पूरी तरह जंगलराज

कपूरथला : जिले में ढिलवां इलाके में आरोपियों ने तलवारों से 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी पर हमला किया और उसके बाद घायल अवस्था में घर के बाहर लेकर पहुंचे। वहां खिलाड़ी के पिता...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बलडूहक में मुख्यमंत्री ने किया जन समस्याओं का निपटारा : अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। : नादौन :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के बलडूहक में जन समस्याओं का निपटारा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बलडूहक से चोड़ू वाया बताल...
article-image
पंजाब

जगदीप कौर ढक्की को आप के महिला विंग ,जिला रूपनगर की सचिव किया नियुक्त – जगदीप कौर ढक्की ने हाईकमान का प्रकट किया अभार

रोपड़ : आम आदमी पार्टी की नेत्री जगदीप कौर ढक्की को आम आदमी पार्टी दुारा जिला रूपनगर के महिला विंग की सचिव नियुक्त किया गया। जिससे जिले की महिलाओं व आम आदमी पार्टी की...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाहुबली ट्रक : लंबाई 39 मीटर, 416 टायर लगे, गुजरात से 10 महीने पहले चला था, रोजाना सिर्फ 12 किमी चलता, 25 से 30 लोग चल रहे साथ

सिरसा: एक ट्रक इन दिनों लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है। अब तो लोग इसे बाहुबली नाम से बुलाने लगे हैं। इस ट्रक की लंबाई 39 मीटर है और इसमें पूरे 416...
Translate »
error: Content is protected !!