डल्लेवाल के शरीर में बची सिर्फ हड्डियां : 10 सेकंड का वीडियो संदेश- 4 जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील

by
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है। उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। इसी बीच किसान आंदोलन को लेकर आज हाई पावर कमेटी पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में होने वाली किसानों की बैठक रद्द कर दी गई है।
यह कमेटी सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित की गई है। हालांकि, पंजाब के किसान पहले ही कह चुके हैं कि वे कमेटी की इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।
डल्लेवाल ने की चार जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील  :  किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 39वां दिन है। खबरों की मानें, तो उन्होंने किसानों के लिए एक वीडियो जारी किया है और अपील की है कि 4 जनवरी को ज्यादा से ज्यादा किसान खनौरी बॉर्ड पर पहुंचे। डल्लेवाल ने अपने 10 सेकेंड के वीडियो में किसानों से कहा कि आप सबको पता है MSP की लड़ाई लड़ी जा रही है। जो-जो देश के लोग इस लड़ाई का हिस्सा है और मजबूती से इस लड़ाई को लड़ना और जीतना चाहते हैं तो उन सभी से मेरा हाथ जोड़कर निवेदन है कि मैं उन्हें चार जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर चाहता हूं और आप सब के दर्शन करना चाहता हूं। 4 तारीख को दर्शन देने की कृपालता करनी है। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा।
डॉक्टरों ने बताया कैसी है डल्लेवाल की हालत
खबरों की मानें, तो डॉक्टरों ने जगजीत सिंह डल्लेवाल का मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। जिसके हिसाब से डल्लेवाल के शरीर से सारा मांस खत्म हो गया है और उनके शरीर में केवल हड्डियां ही बची हैं। वह लगातार शारीरिक रूप से काफी कमजोर होते जा रहे हैं और उनका बीपी भी गिर रहा है। लेकिन, इसके बाद भी वह आमरण अनशन पर डटे हुए हैं और किसानों के लिए संदेश जारी कर रहे हैं। उनसे बात कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पांच बुलेट बाइक का चालान व दो इंपाउंड किये : पटाखे मारने वाले बुलेट बाइक सवार पर पुलिस ने की कार्यवाही…..।

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने उन बुलेट सवार मनचलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जो बुलेट बाइक से छेड़छाड़ कर बाजारों व इलाके में पटाखे मारते हैं जिसके चलते लोगों को परेशानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं की पीठ में छुरा घोंप रही सुक्खू सरकार, पुनर्नियुक्ति के जरिए चहेतों को बांटी जा रही ‘रेवडियाँ’ : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली को ‘युवा विरोधी’ करार देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14वीं वाहिनी एनडीआरएफ द्वारा 21वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

एएम नाथ।  धर्मशाला, 19 जनवरी : आज नूरपुर में 14वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), नूरपुर के कैंप परिसर में एनडीआरएफ का 21वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्थापना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को डैमेज कंट्रोल की रिपोर्ट के साथ दिल्ली बुलाया

शिमला : विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को भाजपा में हुई बगापत के बाद की गई डैमेज कंट्रोल की रिपोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!