डाक चोरी के खेल में कनाडा पुलिस ने पकड़े 8 पंजाबी

by

कनाडा की पुलिस ने डाक के जरिए मिलने वाले क्रेडिट कार्ड और चेक की चोरी के मामले में भारतीय मूल के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और उन पर 300 से अधिक आरोप लगाए हैं।

स्थानीय मीडिया ने इस बारे में खबर दी। खबर में बताया गया है कि आरोपियों में से कुछ निर्वासन का सामना कर रहे हैं। ‘सीटीवी न्यूज’ की खबर के अनुसार पील पुलिस ने संदिग्धों से 4,00,000 कनाडाई डॉलर से अधिक मूल्य के 450 से ज्यादा चोरी के क्रेडिट कार्ड और चेक बरामद किए।

रिपोर्ट में शुक्रवार को जारी एक पुलिस विज्ञप्ति के हवाले से कहा गया है, ”जांच में पता चला कि कुछ पंजाबी लोग मिलकर आवासीय मेलबॉक्स को निशाना बना रहे थे और बड़े पैमाने पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे, जिससे समुदाय के सदस्यों को परेशानी हुई।” पील पुलिस, हाल्टन पुलिस और कनाडा पोस्ट ने क्षेत्र में डाक चोरी की सिलसिलेवार घटनाएं रिपोर्ट कीं, जिसकी जांच के लिए अप्रैल में ”प्रोजेक्ट अनडिलीवरेबल” नामक एक संयुक्त अभियान शुरू किया था। पुलिस ने कहा, ”जांच में पता चला कि कुछ लोग मिलकर आवासीय मेलबॉक्स को निशाना बना रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर चोरी हुई और समुदाय के सदस्यों के लिए व्यवधान पैदा हुआ।”

पुलिस ने संदिग्धों की पहचान सुमनप्रीत सिंह, गुरदीप चट्ठा, जशनदीप जट्टाना, हरमन सिंह, जसनप्रीत सिंह, मनरूप सिंह, राजबीर सिंह और उपिंदरजीत सिंह के रूप में की है। ‘सीबीसी’ की शुक्रवार की खबर के अनुसार 21 से 29 वर्ष की आयु के आठ संदिग्धों पर सामूहिक रूप से 344 आरोप दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वे क्राउन अटॉर्नी कार्यालय और कनाडा सीमा सेवा एजेंसी के साथ आरोपियों में शामिल कुछ विदेशी नागरिकों के निर्वासन पर चर्चा कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में ग्रीन दिवाली धूमधाम से मनाई

गढ़शंकर : दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल में ग्रीन दिवाली बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गांवों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा रैली निकालकर ग्रीन दिवाली मनाने के लिए लोगो को जागरूक किया...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा बनाने का प्रस्ताव तुरंत खारिज करे केंद्र : आर.एम.पी.आई.

गढ़शंकर, 22 नवम्बर: चंडीगढ़ में हरियाणा की राजधानी के निर्माण के लिए जगह और धन उपलब्ध कराने के केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण प्रस्ताव को तुरंत रद्द करने के लिए भारतीय इनकलाबी मार्क्सवादी पार्टी (...
article-image
पंजाब

गांव मुकंदपुर में कबड्डी टूर्नामेंट में सांसद मनीष तिवारी ने की शिरकत : गांवों के विकास हेतु 16.5 लाख रुपए की ग्रांट के चैक बांटे

बंगा / नवांशहर, 23 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों थांडीयां, चक्क बिलगा, चेता और जगतपुर का दौरा किया गया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय नेशनल नेचर कैंप को ने केवल सिंह पठानिया हरी झंडी दिखाकर किया रवाना …एटीसी शाहपुर दे रहा नवाचार को बढ़ावा : केवल सिंह पठानिया**

प्रकृति के सान्निध्य में ज्ञान का संगम — 52 मेधावी छात्र-छात्राएं करेंगे पर्यावरण, विज्ञान और तकनीक से गहरा परिचय* v शाहपुर, 10 नवम्बर। उपयुक्त प्रौद्योगिकी संस्थान (एटीसी) शाहपुर के तत्वाधान में आज स्कूल के...
Translate »
error: Content is protected !!