डायलसिस सेंटर पर लगा ताला मीडिया को दिखाया : भाजपा नेता निमिषा मेहता ने खोली आम आदमी पार्टी सरकार की बेहतर सेहत सेवाओं की खोली पोल,

by

गढ़शंकर : भाजपा नेता हल्का इंचार्ज गढ़शंकर निमिषा मेहता ने सिवल अस्पताल गढ़शंकर में अपने साथियों के साथ पहुंच कर दो वर्ष पहले स्थापित डायलिसिस सेंटर पर लगे ताले पत्रकारों को दिखाए हुए कहा कि यह डायलिसिस सेंटर पर लगे ताले आम आदमी पार्टी दुआरा बढ़िया सेहत सेवाऐं देने के झूठों दावों की पोल खोल रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार राज्य में बेहतर सेहत सेवाओं के दावे कर रहे हैं जबकि सरकारी अस्पताल मेडिकल स्टाफ की कमी से झूंझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी नही है और गढ़शंकर से आप विधायक लोगों के बीच इलाके में सेहत सेवाओं के दावे करते हुए अपनी पीठ थपथपा रहे हैं जबकि गढ़शंकर का स्थानीय सरकारी अस्पताल मेडिकल स्टाफ की कमी के कारण झूंझ रहा है। भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कहा कि दो वर्ष पहले श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा सांसद मनीष तिवारी द्वारा इलाके के लोगों को डायलिसिस कराने के लिए निजी अस्पतालों में हो रही लूट व भारी खर्च को देखते हुए डायलिसिस सेंटर खोला था और दस लाख रुपये कीमत की मशीन लगवाई थी लेकिन यह मशीन जब से आई है बंद पड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार व विधायक की लापरवाही के कारण डायलिसिस कराने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों में अपना इलाज कराना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया देख सकता है कि लोगों की किस प्रकार की सेहत सेवाएं उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक अपने भाषणों में कहते है कि अब मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ जैसे अस्पतालों में नही जाना पड़ता, उनका इलाज सरकारी अस्पतालों में किया जा रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि अब भी मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ व अन्य अस्पतालों में रैफर किया जा रहा है और अस्पतालों में आपातकाल सेवाएं देने के लिए डॉक्टर तक नही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर स्वयं कह रहे हैं कि अस्पताल में स्टाफ नही है लेकिन विधायक बड़े बड़े दावे कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। निमिषा मेहता ने बताया कि इस डायलिसिस सेंटर में किसी भी मरीज को कोई लाभ नहीं मिला है और लाखों रुपये की डायलिसिस मशीन खराब हो रही है। इस दौरान स्कैन कराने आये मरीजों ने निमिषा मेहता को बताया कि वह सुबह आठ बजे से आये हैं लेकिन अभीतक डॉक्टर नही आये।
ट्रेंड स्टाफ की कमी….एस. एम. ओ. गढ़शंकर।
इस संबंध में सिविल अस्पताल गढ़शंकर के एस. एम. ओ. रमन कुमार ने कहा कि डायलिसिस मशीन लगने के बाद बंद पड़ी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ट्रेंड स्टाफ नही है जबकि इसे आपरेट करने के लिए ट्रेंड स्टाफ चाहिए। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कई पद रिक्त पड़े हैं और इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों को लिखा जा चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दशहरा ग्राउंड (खानपुरी चोअ) की झुग्गियों में पाठन सामग्री और मिठाइयाँ वितरित की गईं

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अलायंस क्लब होशियारपुर प्रिंस के जिला कैबिनेट सचिव एली. नरेश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर, क्लब सरप्रस्त एैली. सोमेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में, दशहरा ग्राउंड (खानपुरी चोअ) की झुग्गियों...
article-image
पंजाब

ग्रीन स्कूल प्रोग्राम: होशियारपुर ने देश भर से ‘बेस्ट ग्रीन डिस्ट्रिक्ट’ अवार्ड जीता- इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राप्त किया पुरस्कार

प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक और विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र के महानिदेशक सुनीता नारायण ने पुरस्कार दिया – डिप्टी कमिश्नर की ओर से समूची टीम को बधाई होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  भारत सरकार के...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के 15 विद्यार्थियों को प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल वजीफे प्रदान किए गए

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर की प्रबंधन कमेटी द्वारा जरूरतमंद व होनहार विद्यर्थियों को पढ़ने के लिए उत्साहित करने के लिए प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की और से हर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संगत बेहद भावुक : राधा स्वामी डेरा ब्यास में सत्संग के दौरान बाबा जी के एक इशारे पर रो पड़ी संगत

 ब्यास :  पंजाब ही नहीं बल्कि देश-विदेश में विख्यात राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 45 वर्षीय...
Translate »
error: Content is protected !!