डिप्टी कमिश्नर ने कोविड संबंधी दी गई बेहतरीन सेवाओं के लिए जी.एम जिला उद्योग केंद्र व ड्रग इंस्पेक्टर को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

by

दोनों अधिकारियों ने जिले में कोविड मरीजों के लिए आक्सीजन की सुचारु सप्लाई के लिए निभाई अहम भूमिका
जी.एम उद्योग केंद्र अरुण कुमार व ड्रग इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने डिप्टी कमिश्नर की ओर से की गई हौंसला आफजाई के लिए जताया आभार
भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे दी गई जिम्मेदारी
होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज कोविड महांमारी के मुश्किल दौर में जिले में आक्सीजन की निर्विघ्न व सुचारु सप्लाई को यकीनी बनाने के लिए जिला उद्योग केंद्र के जी.एम अरुण कुमार व ड्रग इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दोनों ही अधिकारियों ने जिला प्रशासन की ओर से दी गई कोविड संबंधी अपनी डयूटी को पूरी तनदेही से निभाया, जिसके चलते जिले में आक्सीजन सप्लाई को लेकर कभी कोई कमी नहीं आई।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जी.एम जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार ने उद्योगों में प्रयोग होने वाली मैडिकल आक्सीजन को कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध करवाने में बेहतरीन भूमिका निभाई है और स्वास्थ्य विभाग को समय -समय पर आक्सीजन मुहैया करवाई है। इसके अलावा ड्रग इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने नाइट ड्यूटी कर आक्सीजन की अस्पतालों की जरुरत के हिसाब से सप्लाई को यकीनी बनाया। देर रात आक्सीजन के टैंकरों से आक्सीजन लोडिंग व अनलोडिंग को सुचारु तरीसे से करवाने के अलावा अलग-अलग स्त्रोतों से आक्सीजन उपलब्ध करवाना, जो मरीज घरों में आक्सीजन ले रहे हैं, उन तक सप्लाई पहुंचानी, एबुलेंस में आक्सीजन की सप्लाई यकीनी बनाने के अलावा कई अहम जिम्मेदारियां निभाई है।
अपनीत रियात ने कहा कि वे उम्मीद करती हैं कि भविष्य में भी यह अधिकारी इसी जिम्मेदारी व लगन के साथ अपनी ड्यूटी निभाते रहेंगे। दोनों ही अधिकारियों ने डिप्टी कमिश्नर की ओर से की गई हौंसला आफजाई के उनका धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी प्रशासन की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। गौरतलब है कि डिप्टी कमिश्नर की ओर से कुछ दिन पहले ड्रग इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह, जिनको आक्सीजन सप्लाई संबंधी जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था, को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चारों लोकसभा सांसदों पर भारी बारिश से आई आपदा के मुद्दे को उठाने में विफल रहने का मुख्यमंत्री ने लगाया आरोप : 4 सांसदों में उनकी अपनी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंडी से है सांसद

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के चारों लोकसभा सांसदों पर आपदा के मुद्दे को उठाने में विफल रहने का आरोप लगाया है और कहा कि केंद्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल में यूकेजी के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे समारोह आयोजित

बद्दी, 13 मार्च (तारा) : गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल बद्दी में शुक्रवार को यूकेजी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिन विद्यार्थियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवरात्रि मेले के दौरान शिक्षकों को माता नैना देवी मंदिर में ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जाएगा : ADC निधि पटेल

बिलासपुर : माता नैना देवी मंदिर में नवरात्रि मेले के दौरान शिक्षकों को ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जाएगा। माता नैना देवी मंदिर प्रबंधन ने मंगलवार यह फैसला लिया है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में 55 लाख गाड़ियां अब ‘अवैध’… पार्किंग और फ्यूल पर लगेगा प्रतिबंध, नए दिशा-निर्देश जारी

नई दिल्ली । दिल्ली की सरकार ने पुरानी हो चुकी गाड़ियों के प्रबंधन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. परिवहन विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 2024 से दिल्ली में 10 साल से...
Translate »
error: Content is protected !!