डिप्टी सीएम की पुत्री से रिश्ता तय होने के बाद एसडीएम सचिन शर्मा ने माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी

by

एएम नाथ। चिंतपूर्णी :हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पुत्री आस्था अग्निहोत्री से रिश्ता तय होने के बाद एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने माता-पिता सहित चिंतपूर्णी में माता रानी के दरबार में हाजिरी भरी। इस मौके पर उन्होंने विशेष पूजा अर्चना की और कन्या पूजन किया।

मंदिर में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों ने एसडीएम सचिन शर्मा को इस नए रिश्ते के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मंदिर अधिकारी अजय मड़ियाल, मंदिर ट्रस्टी तिलक राज कालिया और पुजारी नव कालिया आदि उपस्थित रहे।
बताते चलें डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री द्वारा शाम 4:00 बजे के करीब अपने सोशल मीडिया से पुत्री के रिश्ते के ऐलान के बाद एसडीएम ने शाम 7:00 बजे के करीब परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

18 महीने में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने लिया 27000 करोड़ का कर्ज : अनुराग ठाकुर

रोहित भदसाली। शिमला :  पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने पिछले 18 महीनों में 27,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लिया है. उन्होंने...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन संरक्षण मोर्चा (पीपीपीएफ) 1 मई मजदूर दिवस पर मंत्रियों और विधायकों के घरों/कार्यालयों के सामने करेगा विरोध प्रदर्शन  

गढ़शंकर, 26 अप्रैल : राज्य के एनपीएस कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष कर रहे पुरानी पेंशन संरक्षण फ्रंट (पीपीपीएफ) ने अध्यापक नेता सुखदेव डानसीवाल, बलकार सिंह मघानिया और राजदीप सिंह की...
article-image
पंजाब

” सेव शिवालिक द्वारा पर्यावरण दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी – आओ धरती माँ को बचाएँ!”

दलजीत अजनोहा/ होशियारपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संस्था “सेव शिवालिक, सेव मदर अर्थ” द्वारा गांव बेरचा में स्थित ब्रह्मज्ञानी संत बाबा घरा दास जी के पवित्र स्थान पर एक प्रेरणादायक व...
article-image
पंजाब

पंजाब के किसानों के हित में लैंड पूलिंग योजना – सरकार जबरन भूमि अधिग्रहण नहीं कर रही : सीएम भगवंत सिंह मान

पटियाला : राज्य की लैंड पूलिंग नीति से जुड़ी चिंताओं और अफवाहों पर सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह योजना पारदर्शिता, समावेशिता और लोगों की सुविधा के लिए है।  मुख्यमंत्री ने लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!