मुख्यमंत्री मान व उनकी पत्नी को आम के पौधे डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने भेंट किए

by

गढ़शंकर : आमों के देश दोआबा से संबंधित डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी पत्नी डॉ गुरपीत कौर को देसी आम के पौधे भेंट किए। ज्ञात हो कि विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी उस क्षेत्र की पर्यावरण संरक्षण समिति के संरक्षक भी हैं जिसके तहत हर साल “जन्मदिन पर वृक्ष” अभियान के तहत सैकड़ों नए पेड़ लगाए जाते हैं। श्री रौड़ी ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को आम के पौधे
उपहार के भेंट करते अवगत कराया कि वह दोआबा के हैं और दोआबा को आमों का देश भी कहा जाता है। यहाँ के स्थानीय आम बहुत लोकप्रिय हैं। श्री रौड़ी ने कहा कि अब दोआबा में आम के बाग लुप्त हो रहे हैं जो चिंता का विषय है। इन पौधों को मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को उपहार के रूप में देना पर्यावरण को साफ करना और दोआबा में आम के पेड़ पुन: लगवाना है।
फोटो :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व उनकी पत्नी डॉ गुरपीत कौर को आम के पौधे भेंट करते डिप्टी स्पीकर रौड़ी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने 52 पुलिसकर्मी किए बर्खास्त, DGP बोले पुलिस में काली भेड़े बर्दाश्त से बाहर

चंडीगढ़ – पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार के इस घटना के दो दिन पहले मुक्तसर के डीसी को निलंबित किया गया था। इसमें कांस्टेबल...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब में कमल खिलेगा तो सभी किसान, युवाओं को सम्मान मिलेगा : मुख्यमंत्री नायब सैनी

लाडवा । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को पानी के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में कमल खिलेगा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टाहलीवाल पेट्रोल पंप में 60 हजार की लूट का मामला : दोनों आरोपी पंजाब के गढ़शंकर से ग्रिफ्तार

रोहित जसवाल : टाहलीवाल । पंजाब के 2 युवकों दुआरा शनिवार को टाहलीवाल में पेट्रोल पंप से 60 हजार की लूट को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने  पंजाब के गढ़शंकर से...
Translate »
error: Content is protected !!