डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने 23 गांवों को सैकड़ों सोलर लाइटें  की वितरित

by

गढ़शंकर।  गांवों के विकास और युवाओं को सुविधाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए, विधानसभा क्षेत्र के विधायक और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने आज 23 गांवों को सैकड़ों सोलर लाइटें प्रदान कीं। यह सोलर लाइटें हलके के गांव एमाँ  जट्टा, अकालगढ़, भातपुर जट्टा, भरोवाल, भवानीपुर भगता, चक हाजीपुर, डांनसीवाल, डेरों, डुगरी, फतेहपुर खुर्द, हेलरा, हियातपुर, जीवनपुर जट्टा, झेनोवाल, जगतपुर जट्टा, खाबड़ा, लहरा, मानसोवाल, रसूलपुर, सदरपुर, शाहपुर, हेबोवाल और सोली की पंचायतों में लगाई जाएंगी। इस अवसर पर सरपंचों, पंचों और गांवों के लोगों ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हलका विधायक रौड़ी के प्रयासों से अब गांवों की गलियां रोशन होंगी, रात्रिकालीन यातायात में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी और युवाओं के लिए सुरक्षित व आरामदायक माहौल बनेगा।
डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि गांवों की तरक्की मेरी पहली प्राथमिकता है। लोगों के जीवन में सुख-सुविधा लाना और युवाओं को अच्छे अवसर प्रदान करना मेरी जिम्मेदारी है। भविष्य में हलके के प्रत्येक गांव की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य करवाए जाएंगे।
134 : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी बिभिन्न पंचायतों को सोलर लाइट वितरित करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

30 साल पुरानी पुलिस चौकी खाली… मालिक की जीत… विरोध में उतर आए लोग

चंडीगढ़ : पंजाब के लुधियाना में जगह को लेकर चल रहा कोर्ट केस फैसला आखिरकार जमीन मालिक के हक में आया है। इस फैसले के बाद 30 साल पुरानी पुलिस चौकी को खाली करवाया...
article-image
पंजाब

रयात कॉलेज ऑफ लॉ की एनएसएस इकाई ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर जागरूकता रैली का आयोजन किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात कॉलेज ऑफ लॉ की एनएसएस इकाई ने “स्वस्थ युवा, नशा मुक्त राष्ट्र” विषय पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर एक पोस्टर प्रतियोगिता और जागरूकता रैली का सफलतापूर्वक आयोजन किया। कुल...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस में 10 हजार नई भर्तियां : सुधरेगी थानों की 450 करोड़ से हालत

बठिंडा। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस के थानों व पुलिस लाइनों की दशा शीघ्र ही सुधरेगी। इसके लिए पुलिस विभाग हुडको से 450 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर पुलिस इंफ्रास्ट्रक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!