डीटीएफ का प्रतिनिधिमंडल डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चन्नी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपां : शिक्षक एवं छात्र मांगों को लेकर डी.टी.एफ. एक मांग पत्र दिया : चुनाव आयोग चुनाव के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे : डीटीएफ

by

गढ़शंकर : पंचायतों, नगर परिषदों, ब्लॉक समितियों, नगर निगमों और निगमों के चुनावों के लिए मतदान केंद्र पर ही गिनती करने की परंपरा को बंद करके, विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तरह अधिक सुरक्षा व्यवस्था के तहत अलग-अलग मतगणना केंद्र और अलग-अलग मतगणना कर्मचारी लगाने  , छात्र व बोर्ड परीक्षा, पंजीकरण, निरंतरता, जुर्माना और विलंब शुल्क में अनुचित वृद्धि को रोकने और शिक्षा अधिकारियों के अहंकारी रवैये पर अंकुश लगाने के लिए डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के ओएसडी चरणजीत सिंह चन्नी को मिलकर मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान के नाम का ज्ञापन सौंपां ।
इस दौरान डीटीएफ नेता प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार जिला अध्यक्ष सह प्रदेश प्रचार सचिव सुखदेव डानसीवाल ने कहा कि हजारों शिक्षक जो पिछले समय में पंचायत एवं अन्य स्थानीय निकाय चुनाव में बड़े पैमाने पर ड्यूटी करते हुए  चुनावों के दौरान वोट डलवाने और .मतगणना का काम करते है । उन कर्मचारियों के साथ गत समय में हुई अप्रिय घटनाएं के कारण उन्हें डर सताने लगा  हैं । दरअसल, पिछले पंचायत और नगर निगम चुनाव के दौरान कई जगहों पर वोटिंग और काउंटिंग के दौरान मारपीट की घटनाएं हुई थीं, कई जगहों पर चुनाव कर्मचारियों ने  अपनी जान बचाकर भाग बचाई थी और कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इन चुनावों के दौरान ड्यूटी का पारिश्रमिक मिलना तो दूर, मतदान केंद्र पर समय पर चुनाव ड्यूटी करने वाले चुनाव कर्मियों को अपूर्ण चुनाव सामग्री, भोजन, पानी और आवास आदि की व्यवस्था में भी काफी परेशानी होती है । एक-एक वोट के लिए आमने-सामने की लड़ाई के कारण माहौल बेहद तनावपूर्ण बना होता है। . इन सबको देखते हुए हमारी मांग है कि इन चुनावों में भी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तरह अधिक सुरक्षा व्यवस्था के तहत अलग-अलग मतगणना केंद्र और अलग-अलग मतगणना कर्मचारी लगाए जाएं।. इन चुनावों के दौरान चुनाव कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी पारिश्रमिक, भोजन-पानी और आवास की पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए।
अध्यापक नेता हंस राज व सतपाल कलेर, मनजीत बिंजो, विनय  कुमार ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा छात्रों की फीस और जुर्माने में भारी बढ़ोतरी का मुख्य कारण पंजाब सरकार को शिक्षा बोर्ड का 600 करोड़ से अधिक का लंबित भुगतान है। जिसका खामियाजा छात्रों और स्कूल शिक्षकों को फीस और उससे भी अधिक जुर्माने के रूप में और शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों को वेतन और पेंशन पर प्रतिबंध के रूप में भुगतना पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि वह  इस मुद्दे को लेकर 18 अक्टूबर को बोर्ड के चेयरपर्सन से मिले थे, लेकिन अभी तक इन मांगों का कोई सार्थक समाधान नहीं हो पाया है, बल्कि बोर्ड चेयरपर्सन का पंजाबी भाषा की जानकार ना होने के चलते उनका रवैया पूरी तरह से छात्र-शिक्षा विरोधी के रूप में दिखा । इसलिए, हम पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान से अनुरोध करते हैं कि वे इन भुगतानों का तुरंत भुगतान करें और मांग पत्र में शामिल छात्रों के मुद्दों का समाधान करें।
इस मौके पर बलजीत बोड़ा , संदीप कुमार, जगदीप सिंह, मंजीत बिंजो, दिलावर सिंह, जसविंदर फरीदकोट, जसप्रीत कुमार, तरलोचन सिंह, दलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, सतनाम बांगर, दीवान चंद गुरमेल सिंह जरनैल डगाम आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 हजार श्रद्धालुओं ने मणिमहेश के छोटे शाही स्नान पर लगाई डुबकी

एएम नाथ : मणिमहेश  : मणिमहेश यात्रा में जन्माष्टमी के मौके पर छोटे शाही स्नान में 20 हजार शिव भक्तों ने डल झील में आस्था की डुबकी लगाई। अधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू हो...
article-image
पंजाब

ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी शांतिपूर्वक संपन्न : पहली बार अरदास के बीच जारी हुआ सिख कौम के नाम संदेश, जत्थेदार ने टकराव टाला

अमृतसर ।  आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर शुक्रवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर कीर्तन और अरदास हुई। इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह ने अरदास के बीच में...
article-image
पंजाब

72 ग्राम नशीला पदार्थ : दो महिलायों सहित तीन काबू

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 72 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर दो महिलाओं सहित तीन लोगों को काबू किया है। एसआई रविंदर सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के...
article-image
पंजाब

किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई के लिए खर्च करेंगे राज्य सभा सांसद का मिलने वाला वेतन : हरभजन सिंह

जालंधर।। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य बने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बड़ा फैसला करते हुऐ कहा कि वह राज्यसभा से मिलने वाली सैलरी को किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई के...
Translate »
error: Content is protected !!