डीसी अमरजीत सिंह ने दशकों पुराना कबाड़ हटवाया : अनावश्यक रूप से जमा किए गए सामान से हो रही थी दिक्कत

by
रोहित भदसाली।  हमीरपुर 30 अक्तूबर। दीपावली के पर्व के लिए जहां सभी लोगों ने अपने-अपने घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, अन्य भवनों एवं परिसरों की सफाई करके इन्हें चमकाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी है, वहीं उपायुक्त अमरजीत सिंह ने एक विशेष पहल करते हुए जिला सचिवालय के पूरे परिसर की सफाई एवं मरम्मत के लिए व्यापक अभियान चलाया है।
लगभग एक महीने पहले आरंभ किए गए इस अभियान के दौरान उपायुक्त ने स्वयं जिला सचिवालय के एक-एक कमरे और स्टोर में जाकर निरीक्षण किया तथा इनमें दशकों से जमा किए हुए टूटे-फूटे अनुपयोगी सामान को हटवाने एवं सरकारी नियमों के अनुसार इनकी नीलामी करवाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त के निर्देशों के अनुसार जब पूरे सचिवालय की सफाई की गई तो भारी मात्रा में ऐसा कबाड़ निकला जोकि कई दशकों से स्टोर में पड़ा हुआ था। इस कबाड़ के कारण सचिवालय के कई कमरों का तो कई वर्षों से उपयोग ही नहीं हो पा रहा था। उपायुक्त की इस पहल का सभी अधिकारी, कर्मचारी और प्रतिदिन अपने कार्यों के सिलसिले मंें जिला सचिवालय में आने वाले लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं।
उधर, उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला सचिवालय में कुछ कमरे पुराने टूटे-फूटे एवं अनुपयोगी सामान से भरे पड़े थे। यह कबाड़ कई वर्षों से अनावश्यक रूप से इन कमरों में पड़ा हुआ था। इससे उपायुक्त कार्यालय की कई शाखाओं में अधिकारियों-कर्मचारियों को बैठने के लिए जगह की कमी भी महसूस हो रही थी तथा प्रतिदिन अपने कार्यों के सिलसिले में यहां आने वाले आम लोगों को भी दिक्कत होती थी। इसके मद्देनजर पूरे सचिवालय की विभिन्न शाखाओं में अनावश्यक रूप से जमा अनुपयोगी सामान को सरकार के नियमों के अनुसार हटाया जा रहा है तथा वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के साथ इस कबाड़ की नीलामी की जा रही है।
अमरजीत सिंह ने बताया कि सचिवालय के गेट और इसके आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है तथा इसे आम लोगों की सुविधा के लिए चौड़ा किया जा रहा है। उपायुक्त कार्यालय परिसर में ही स्थापित मुख्यमंत्री कार्यालय सैल को आम लोगों की सुविधा के अनुरूप बनाया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि एक अधिकारी-कर्मचारी के लिए उसका कार्यालय परिसर उसके घर जैसा ही होता है। इसकी सही देखभाल, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण करवाना तथा इसमें आने वाले हर बाहरी व्यक्ति को सरकार की ओर से बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करना हर अधिकारी-कर्मचारी का प्रथम कर्तव्य है। इसी भावना के साथ जिला सचिवालय में सफाई, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है।
-0–0-
फोटो कैप्शन: उपायुक्त के निर्देशानुसार बचत भवन में पुराने अनुपयोगी सामान की नीलामी प्रक्रिया को पूर्ण करवाती सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल और अन्य अधिकारी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्दियों में आग लगने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतू एडवाइजरी जारी : DC राघव शर्मा

ऊना, 25 नवम्बर – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं दण्डाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने सर्दियों के मौसम को मध्यनजर रखते हुए एडवाजरी जारी की है। सर्दी के मौसम में कार्यालयों में आग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने सोलन विधानसभा क्षेत्र में 27.43 करोड़ रुपये के किए लोकार्पण एवं शिलान्यास

एएम नाथ।  सोलन  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान 27.43 करोड़ रुपये की लागत की 5 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से की भेंट : हिमाचल में भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान स्थापित करने का आग्रह 

नई दिल्ली : तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री, राजेश धर्माणी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भेंट की। उन्होंने हिमाचल में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 साल में 168 दवाओं के सैंपल फेल : 40 उद्योगों पर कानूनी कार्रवाई

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान दवाओं की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्रदेश विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!