डीसी कार्यालय परिसर व युद्ध स्मारक में जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल व अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि की अर्पित

by
धर्मशाला, 26 जुलाई। उपायुक्त कार्यालय परिसर में आज कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल व अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने देश की रक्षा हेतु वीरगति को प्राप्त हुए नायकों के बलिदान को सदैव स्मरण करने और उनके गौरवमय इतिहास को संजोए रखने की शपथ भी दिलाई।
इसके बाद उपायुक्त ने धर्मशाला स्थित युद्ध स्मारक में कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर अपने अतुलनीय साहस और शौर्य से दुश्मनों को पराजित कर विश्वभर में भारतीय सेना का डंका बजाने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन किया। उन्होंने यहां पर बलिदानी वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अतुल्य योगदान को स्मरण किया। उन्होने कहा कि देश के सैनिकों ने हर मौके पर बहादुरी का परिचय देते हुए दुश्मन को मुंहतोड़ जबाब दिया है। सैनिकों के त्याग, बलिदान के चलते देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी सैनिक सीमाओं की रक्षा के लिए डटे रहते हैं।
इस दौरान एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर के.वी.पी.एस संबयाल सहित बलिदानी वीरों के परिजन, सेना के अधिकारी, जवान, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद स्मृति स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण, धार्मिक स्थलों का होगा जीर्णोद्धार : निगम क्षेत्र में डार्क स्पॉट पर लगेंगीं स्ट्रीट लाइटस – आशीष बुटेल

नगर निगम की बैठक आयोजित एएम नाथ।  पालमपुर, 13 सितम्बर :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर विधान सभा में समग्र और सुनियोजित विकास ही उनकी प्राथमिकता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टायरों में नाइट्रोजन गैस भरवाने के फायदों के बारे में जानने के लिए पढ़ें ….माइलेज बढ़ती है

नई दिल्ली : कार हो या बाइक अच्छी तरह से चले इसलिए उसके टायरों में हवा का प्रेशर ठीक रहना जरूरी है। लेकिन उसमें भरी जाने वाली हवा के बारे में ज्यादातर लोग ध्यान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू के सलाहाकार के बेटे पर पिस्तौल ताना और नकदी की मांग करते हुए गोली मारने की दी धमकी : एफआईआर दर्ज, नकाबपोश हमलावर मौके से फरार

एएम नाथ । शिमला :  मशोबरा में शुक्रवार को एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां सीएम सूक्खु के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे, आर्यन चौहान पर नकाबपोश हमलावरों ने पिस्तौल तानकर जानलेवा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोट चोरी’ के मामले के बीच हुए फरार : माल्टा में जा बसे लोकसभा चुनाव कराने वाले राजीव कुमार ?

नई दिल्ली : कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर एक ओर देश में हंगामा मचा हुआ है, तो दूसरी ओर निर्वाचन आयोगे के पूर्व चीफ इलेक्‍शन कमिश्‍नर राजीव कुमार के देश छोड़कर जाने...
Translate »
error: Content is protected !!