डीसी की किसानों से अपील…पीएम किसान सम्मान निधि योजना की औपचारिकताएं कराएं पूर्ण

by
जिले की प्रत्येक पटवार सर्किल में 23 और 25 दिसंबर को लगेंगे, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के विशेष कैंप
धर्मशाला, 22 दिसंबर। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिले के किसानों से संबंधित पटवार सर्किल में जाकर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की औपचारिकताएं पूर्ण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थियों के ई-केवाईसी, भूमि संबंधी जानकारी (लैंड सीडिंग) और बैंक अकाउंट को आधार के साथ लिंक करने की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन 23 व 25 दिसंबर को जिले के प्रत्येक पटवार वृत्त में विशेष कैंप लगाएगा। लोगों की मदद को विशेष रूप से हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन विशेष कैंप में नये लाभार्थियों को भी पंजीकृत किया जाएगा।
बता दें, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली अपनाई गई है। इसके लिए लाभार्थी का ई-केवाईसी और बैंक अकाउंट का आधार के साथ लिंक होना अनिवार्य है।जिलाधीश ने पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि विशेष कैंप में अपने जमीन और अन्य संबंधित दस्तावेजों को साथ लेकर आएं। जिन्होंने अभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और बैंक अकाउंट को आधार के साथ लिंक कराने की प्रक्रिया पूरी नहीं की है वे विशेष कैंप में आकर सुविधा का लाभ लें।
डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि बहुत से पात्र किसान ऐसे हैं जिन्होंने पंजीकरण में जमीन संबंधी जानकारी (लैंड सीडिंग) नहीं दी है। उन्होंने बताया कि लैंड सीडिंग नहीं कराने की वजह से किसान पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण करने वाले किसानों को भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किश्त नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसी दिक्कत प्रमाण पत्रों के गलत अपलोड होने या गलत दस्तावेजों को दर्ज करवाने से आ रही है। उन्होंने बताया कि 23 और 25 दिसंबर को विशेष शिविरों में इस प्रकार की सभी दिक्कतों को ठीक कर पंजीकरण प्रक्रिया को दुरुस्त करने, ई-केवाईसी समेत योजना की सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जाएंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने तथा लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने पर दिया बल

एएम नाथ।  धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस सबीना की पुत्री गिरफ्तार: शूटर तथा एडवोकेट सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी के कत्ल के सात साल के बाद

नैशनल लैवल के शूटर तथा एडवोकेट सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी के कत्ल के सात सालों के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आज बुधवार को इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर न केवल आस्था का केंद्र बल्कि नागर शैली का एक अद्भुत उदाहरण : कुलदीप सिंह पठानिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अयोध्या पहुँचकर भगवान श्री राम के दर्शन कर की प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निवारण करना बनाए सुनिश्चित – डॉ. शांडिल

ज़िला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ।  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि अधिकारी आमजन की...
Translate »
error: Content is protected !!